छत्तीसगढ़

बिजली, पानी, सड़क के मुद्दे पर भाजपा पार्षद दल ने निकाला मोर्चा, महापौर से मांगा इस्तीफा

रायपुर, 16 मई 2024 नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा पार्षद दल ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा पार्षद दल के सदस्यों ने निगम मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर घंटों महापौर के इस्तीफे की मांग करते रहे। दरअसल महापौर एजाज ढेबर ने भाजपा पार्षद दल द्वारा पानी की समस्या को लेकर दिए गए ज्ञापन के बाद बयान दिया कि नगर निगम में अगर पानी, नाली, बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की समस्या जिस खत्म हो जाएगी, उस दिन नगर निगम के पास कोई काम ही नहीं बचेगा। इस समस्या को पूरी तरह से प्रधानमंत्री भी खत्म नहीं कर सकते। इसके बाद से इंटरनेट मीडिया से लेकर सभी जगह महापौर के बयान पर तीखी टिप्पणी शुरू हो गई। इंटरनेट मीडिया पर कई लोगों ने पोस्ट कर महापौर से इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है।

महापौर एजाज के विरुद्ध जमकर की नारेबाजी

इस दौरान भाजपा पार्षद दल के लोगों ने तरह-तरह के नारे लगाते हुए कहा कि महापौर एजाज ढेबर निकम्मे हैं। उन्होंने कोई काम निगम की जनता के लिए ढंग से नहीं किया। जो कार्य किए भी वे आज तक पूरे नहीं हुए। जनता पानी, नाली, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। महापौर जब अपनी जिम्मेदारी निभा नहीं सकते तो उन्हें कुर्सी पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। वे अपनी कुर्सी से इस्तीफा दें। इधर कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि उनके महापौर बहुत ही सक्रिय महापौर हैं। जनता की समस्याओं को लेकर वे लगातार काम कर रहे हैं। जमीनी स्तर पर जनता को सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। जनता उनके कार्यकाल से काफी खुश है। भाजपा पार्षद दल द्वारा गलत तौर इस्तीफे की मांग की जा रही है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button