छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए वार्षिक कार्ययोजना सह समीक्षा बैठक

लोगों तक पहुंचे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं – कलेक्टर

कलेक्टर ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का किया सम्मान

जांजगीर-चांपा 16 मई 2024/ वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए वार्षिक कार्ययोजना सह समीक्षा बैठक कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, आमजनों तक सेवाओं की पहुंच, स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, चिकित्सकों की उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों, दवाइयों की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए गए विभिन्न उपकरणों की जानकारी तथा सभी उपकरणों को सुचारू रूप से संचालित करने कहा जिससे मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी अपने निर्धारित मुख्यालय में निवास करें, जिससे समय पर स्वास्थ्य केंद्रों में आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले। कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव को बढ़ाने एवं शत प्रतिशत प्रसव केंद्रों में कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाएं एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने जिले में प्रत्येक माह के 9 व 24 तारीख को हाई रिस्क गर्भवती माताओं के चिन्हांकित सोनोग्राफी सेंटर में निःशुल्क सोनोग्राफी किये जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री छिकारा ने सभी बीएमओ को अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी और बीपीएम को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर जानकारी भेजने हेतु निर्देशित किये। बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करते हुए युविन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से एंट्री करने एवं जन्म लेने वाले बच्चों का आरसीएच पोर्टल पर एंट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुचाने स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वाति वंदना सिसोदिया, संयुक्त कलेक्टर ममता यादव, सिविल सर्जन अनिल जगत, डीपीएम उत्कर्ष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टर सहित अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने सेक्टर पामगढ़ के संजय सिंह, संध्या मेश्राम, सेक्टर नवागढ़ के नमिता चंद, गजपति लाल साहू एवं चिरायु टीम नवागढ़ के आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर डॉ. लोकराज लहरे को सम्मानित किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान