छत्तीसगढ़

खड़े ट्रक से भिड़ी पुलिस की 3 गाड़ियां,कॉन्स्टेबल की मौत…मदद करने पहुंची डायल 112 और पेट्रोलिंग गाड़ी भी टकराई; 4 पुलिसकर्मी घायल

कवर्धा ।जिले में रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे-30 पर एक-एक कर 3 पुलिस गाड़ियों की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई। वहीं डायल 112 के ड्राइवर समेत 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव का है।

बताया जा रहा है कि तीनों हादसे रात 12 से 1 बजे के बीच हुए हैं। हादसे में बाइक सवार पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम धुर्वे (32 ) की मौत हुई है। वहीं पेट्रोलिंग गाड़ी स्कॉर्पियो पर सवार सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ ASI कौशल साहू, विजय कश्यप घायल हुए हैं। वहीं मदद के लिए पहुंची डायल 112 का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है।

कैसे हुए एक के बाद एक तीन हादसे ?

आरक्षक नेतराम धुर्वे रात 12 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से कवर्धा जा रहे थे। इसी दौरान सिंघपुरी गांव से 200 मीटर पहले कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चकनाचूर हो गई। आरक्षक नेतराम ने मौके पर दम तोड़ दिया।

तेज बारिश के चलते पेट्रोलिंग गाड़ी भी टकरा गई

सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ASI कौशल साहू और विजय कश्यप पेट्रोलिंग गाड़ी से पहुंचे, लेकिन अंधेरा और तेज बारिश के चलते पेट्रोलिंग वाहन भी उसी ट्रक के पीछे जाकर घुस गई। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। ASI और विजय कश्यप जख्मी हो गए।

पुलिस वैन को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर

इस दौरान डबल हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस इमेरजेंसी सेवा डायल 112 की टीम मदद के लिए मौके पर जैसे ही पहुंची, वैसे ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर पुलिस वैन को टक्कर मार दी। इसमें पुलिस वैन दूसरे ट्रक से भी टकरा गई।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे-30 पर पुलिस एक-एक कर 3 गाड़ियों की खड़ी ट्रक से टक्कर हो गई।

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया

पुलिस वैन पर सवार एक पुलिस आरक्षक और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृत जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है।

सीटी कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि एक पुलिसकर्मी की जान गई है, वहीं 4 लोग घायल हैं। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इसके अलावा ट्रक भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button