कोरबा।कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद पीड़िता के साथ 4 वर्षो तक बलात्कार करने व अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी को कटघोरा पुलिस के द्वारा निकटवर्ती जिला जशपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
कोरबा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है की बांकीमोंगरा निवासी एक पीड़िता ने 24 मई 2024 को लिखित शिकायत दर्ज कराई की एक दोस्त के साथ घर पर आए उसके दोस्त राहुल शर्मा से परिचय होने के बाद कटघोरा में राहुल शर्मा द्वारा पीड़िता को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। जिसके बाद चक्कर आने पर राहुल शर्मा द्वारा पीड़िता को घर छोड़ने की बात कहकर अपनी मोटर सायकल में ढेलवाडीह के जंगल मे ले गया और जबरजस्ती कर उसके साथ बलात्कार किया।इस दौरान राहुल शर्मा द्वारा पीड़िता का अश्लील वीडियो व फ़ोटो अपने मोबाइल में बना लिया। जिसके बाद राहुल शर्मा द्वारा वीडियो व फ़ोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 2021 से 2024 तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, विसाखापट्टनम ले जाकर बलात्कार किया तथा पीड़िता से लगभग 3 लाख 75 हज़ार भी ले चुका है। माता पिता के द्वारा पीड़िता की बांकीमोंगरा में ही शादी तय कर दी गई। जिसके बाद राहुल शर्मा द्वारा लड़के को बुलाकर उसको लड़की का वीडियो व फ़ोटो दिखाकर शादी तुड़वा दिया और पीड़िता एवं उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद कटघोरा थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई। कटघोरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी ने टीम गठित कर आरोपी राहुल शर्मा की पतासाजी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल शर्मा को ग्राम सुलेसा, थाना- बगीचा,जिला – जशपुर से गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।



