छत्तीसगढ़

कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रतिबंध लगाने पूंजीपथरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

06 आरोपियों से करीब 15 टन कबाड़ और एक ट्रक की जब्ती

ट्रक में कबाड़ परिवहन कर रहे आरोपी तथा छापेमार कार्रवाई कर ढाबा, ट्रांसपोर्ट दुकान की आड में कबाड़ खरीदी करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने पकडा

थाना पूंजीपथरा में आरोपियों पर चोरी की संपत्ति रखने के साथ पृथक से 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

रायगढ़ 15 जुलाई । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में कबाड़ के अवैध कारोबार पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने इस कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जा रही है । इसी क्रम में 13 जुलाई थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर ट्रक में अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे कबाड़ जप्त किया गया है । कबाड़ भरे ट्रक क्रमांक सीजी 13 ए.वाई 3801 को सालसर चौक शनि मंदिर गेरवानी के पास पकड़ा गया जिसमें लोड 9 टन अवैध कबाड़ (कीमती 3 लाख रूपये) की विधिवत आरोपी वाहन चालक दिलीप कुमार पिता चिंता प्रजापति उम्र 24 साल निवासी मौदहा थाना मौदहा जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)के कब्ज से जप्ती किया गया । आरोपी के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में इस्तगासा धारा 35(क),(ड) BNSS/ 303(2) BNS के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है ।

वहीं कल 14 जुलाई को पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के ढाबा और ट्रांसपोर्ट दुकान की आड़ में अवैध रूप से कबाड़ की क्रय करने वाले स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर 05 व्यक्तियों को पकड़ा गया है । पुलिस टीम ने ऋषभ रोड लाइंस पूंजीपथरा के पास कबाड़ दुकान संचालित करने वाले आरोपित सौरभ सिंह के कब्जे से पुराने साइकिल पार्ट्स, लोहे के खम्भे करीब 1 टन कबाड़ की जप्ती की गई । बिन्नी ढाबा पूंजीपथरा के पास आरोपी राकेश महंत के कब्जे से 19 बोरी मैग्नीज और 40 क्विंटल लोहे का स्क्रैप जप्त किया गया । महुआ ढाबा गेरवानी के पास आरोपी घनश्याम नाग के कब्जे से 13 बंडल सरिया (करीब 1 टन) की जप्ती की गई है । इसी प्रकार लक्की कबाड़ी दुकान गेरवानी के संचालक राजेश सोनी के पास करीब 1 टन कबाड़ और फिरोज दुकान के पीछे पूंजीपथरा के पास आरोपी मो0 शकील के कब्जे से 27 बोरी स्पंज और करीब 1 टन स्क्रैप की जप्ती पुलिस टीम द्वारा किया गया । कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से करीब 15 टन 300 किलो स्क्रैप कीमत ₹4,88,000 लाख का जप्त किया गया है । आरोपियों पर चोरी की संपत्ति रखने के आशंका पर थाना पूंजीपथरा में पृथक-पृथक इस्तगासा धारा 35(क),(ड) BNSS/ 303(2) BNS की कार्रवाई की गई तथा आरोपियों पर धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है ।

ये है छापेमार कार्यवाही में गिरफ्तारी आरोपी – (1) सौरभ सिंह पिता रंजीत सिंह उम्र 19 साल मलहार थाना देव, औरंगाबाद बिहार हाल मुकाम पूंजीपथरा (2) राकेश महंत पिता बसंत महंत 30 साल ग्राम भेण्ड्रा घरघोड़ा हाल बिन्नी ढाबा पूंजीपथरा (3) घनश्याम नाथ पिता बिहानू नाग उम्र 30 साल निवासी कर्रादेवरा बागबहार जशपुर हाल महुआ ढाबा गेरवानी (4) राजेश सोनी पिता जय नारयण सोनी 30 साल इंदिरानगर गेरवानी (5) मोहम्मद शकील पिता मोहम्मद असलम उम्र 26 साल हरचंदा माली टोला थाना कांटी जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल मुकाम तराईमाल पूंजीपथरा ।

उक्त कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका

अवैध कबाड़ पर की गई कार्यवाही में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक विजय एक्का, जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की, विनीत तिर्की, राधेश्याम कमल, आरक्षक बालचंद राव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक द्विवेदी, ओम तिवारी, अमित नट, नरेन्द्र पैंकरा शामिल थे ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान