छत्तीसगढ़

चेतना कार्यक्रम के तहत एसपी रजनेश सिंह ने सीपत स्कूल में साइबर की पाठशाला में दी जानकारी

NTPC स्कूल के लगभग 500 छात्र छात्राएं हुए लाभान्वित

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने बढ़ते साइबर अपराधों एवं रोकथाम से कराया अवगत

नवीन कानून के संबंध में भी छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

बच्चों ने साइबर की पाठशाला में बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा, पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा को किया शान्त

ब्रह्माकुमारी एवं लायंस क्लब के सदस्यों ने भी भागीदारी निभाई

बिलासपुर। आज दिनांक 19.07.2027 को थाना सीपत क्षेत्रांतर्गत एनटीपीसी में स्थित बाल भारती स्कूल एनटीपीसी के छात्र/छात्राओ को जिले में चलाये जा रहे सायबर अवेयरनेस प्रोग्राम चेतना के तहत एनटीपीसी कला निकेतन आडीटोरियम में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.), के द्वारा सायबर फ्राड के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया साथ ही छात्र/छात्राओं को मोबाईल फोन से होने वाले सायबर अपराध से अवगत कराकर उससे बचने के तरिको से छात्र छात्राओ को विस्तार से जानकारी दी गई, बच्चो को यातायात नियमो के संबंध में जानकारी दी गई बच्चे भी बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को अपने समकक्ष पाकर बहुत प्रफुल्लित हुए एवं बढ़ चढ़कर अपने सवाल किया जिन सभी सवालों को पुलिस अधीक्षक महोदय ने उन्हें के शब्दों में जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया और एवं उनकी जिज्ञासाको शांत किया।

अति.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा पीपीटी के माध्यम से साइबर संबंधी होने वाले अपराधों के प्रकारों के बारे में एवं उनसे बचने के त्रिकोण तथा अपराध होने पर संपर्क किए जाने वाले टोल फ्री नंबर एवं वेबसाइट के बारे में बताया सोशल मीडिया के उपयोग के संबंध में बरती जाने वाली सावधानियां से अवगत कराया।
कार्यक्रम में विजय कृष्ण पांडेय सीजीएम एनटीपीसी सीपत, जयप्रकाष सत्यकाम एचओडी एचआर एनटीपीसी सीपत, स्वाती दीदी अध्यक्ष ब्रम्हकुमारी बिलासपुर,कमल छाबरा लायंस क्लब एमबेसडर,शलभ निगम प्रचार्य बाल भारती पब्लिक स्कूल एवं निलेष पाण्डेय थाना प्रभारी सीपत व अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button