छत्तीसगढ़

घर बैठे देख सकेगे मिसल रिकॉर्ड, तहसीलों में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम में पुराने राजस्व अभिलेखो का संरक्षीकरण

विभागीय वेबसाइट https://revenue.cg.nic.in/missal/ के माध्यम से आम नागरिक निकाल सकते हैं ग्राम का मिसल रिकॉर्ड

जांजगीर-चांपा 22 जुलाई 2024/ सरकारी दस्तावेज को बनवाना हो तो मिसल बंदोबस्त रिकार्ड बेहद जरूरी होता है, ऐसे में पुराने रिकार्ड को निकालना बहुत मुश्किल होता था, लेकिन अब आम नागरिकों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। ग्राम के मिसल बंदोबस्त रिकार्ड एक क्लिक पर मोबाइल पर मिल जाएंगे। पोर्टल से लोग आसानी से अपने जमीनों का रिकार्ड मोबाइल पर ही देख और उसे डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं। विभागीय वेबसाइट https://revenue.cg.nic.in/missal/ के माध्यम से कोई भी आम नागरिक अपने ग्राम का मिसल रिकॉर्ड चेक कर सकता है।

केंद्र सरकार की योजना डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी तहसीलों के पुराने राजस्व अभिलेखों को संरक्षित करने का कार्य किया गया है। इसके तहत जिले के सभी ग्रामो के मिसल रिकॉर्ड, अधिकार अभिलेख, निस्तार पत्रक और मिसल नक्शों को स्कैन कर लेमिनेशन करने का कार्य किया गया है। जिससे सभी प्रकार के पुराने और बहुमूल्य अभिलेखों को संरक्षित रखा जा सके तथा उन्हें जीर्णशीर्ण होने से बचाया जा सके। उपरोक्त वर्णित सभी राजस्व अभिलेखों को स्कैन कर विभाग के वेबसाइट में अपलोड की गयी है। जिसमे प्रथम चरण में सभी ग्रामो के मिसल अभिलेखों को अपलोड किया गया है। सभी तहसीलों में डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत मॉडर्न रिकॉर्ड रूम भी स्थापित किया गया है जहाँ तहसील स्तर के राजस्व अभिलेखों जैसे खसरा पांच साला, बी 1, नस्तीबद्ध राजस्व प्रकरणों इत्यादि को सुरक्षित रखने का कार्य किया गया है। मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के अंतर्गत कंप्यूटर, स्कैनर और इन्टरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा हेतु सीसीटीवी की निगरानी रखी गयी है। मॉडर्न रिकॉर्ड रूम में आग से सुरक्षा हेतु अग्निशामक यंत्र और अनधिकृत प्रवेश को रोकने हेतु बायोमेट्रिक डोर की भी स्थापना की गयी है। अब आम नागरिक न्यायालयीन कार्यों हेतु आवश्यक राजस्व अभिलेखों के नकल भी अपने पास स्थित तहसील के मॉडर्न रिकॉर्ड रूम से आसानी से प्राप्त कर सकते है। साथ ही राजस्व न्यायालयों में प्रस्तुत आवेदनों को भी ऑनलाइन करने की सुविधा तहसीलों में प्रदान की गयी है। उक्त पोर्टल में ग्राम वार रिकार्ड खोजने या नाम वार रिकार्ड खोजने का विकल्प प्रदान किया गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान