छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना तोरवा का वार्षिक निरीक्षण

बिलासपुर। दिनांक 30 जुलाई 2024 मंगलवार को रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा जिले के थाना तोरवा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना स्टाफ द्वारा सलामी के उपरांत पुलिस बल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया ।

निरीक्षण में उत्तम वर्दी धारण करने वाले प्र.आर. 894 पवन मिश्रा, प्र.आर. 275 रीना प्रधान, आर. 604 गौरीशंकर निर्मलकर, आर. 811 प्रमोद चौहान, आर. 896 जितेन्द्र जाधव, आर. 1452 दूजराम पटेल एवं आर. 997 रवि विश्वकर्मा को पुरूस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्टाफ की सभा लेकर उन्हें प्रार्थियों की शिकायत सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये गये। पुलिस की कार्यवाहियों के साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में साइबर क्राईम, यातायात, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराध के प्रति जन जागरूकता हेतु अधिक से अधिक प्रयास कर जागरूक करने समझाईश दी गई, ताकि साइबर अपराधों के प्रति लोग जागरूक हों और किसी प्रलोभन का शिकार न हों। थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिलेखों के व्यवस्थित रख रखाव के निर्देश दिये गये। साथ ही गुण्डा बदमाशों, निगरानी बदमाशों, माफी बदमाशों की नियमित चेकिंग व उनकी गतिविधियों के आधार पर मूल्यांकन कर वर्गीकरण के निर्देश दिये गये। थाने में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रार्थीगण की समस्यायें गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया गया।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार उपस्थित थीं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान