छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हुआ आमजनों की समस्या एवं शिकायतों का समाधान

जनसमस्या निवारण शिविर में 232 हुए प्राप्त

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओ हर घर तक पहुंचे शत प्रतिशत लाभ – कलेक्टर

जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन देकर कराए समस्याओं का निराकरण – विधायक

जनपद पंचायत पामगढ़ की कोसा ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

स्टॉल का विधायक शेषराज हरवंश एवं कलेक्टर आकाश छिकारा सहित जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन

जांजगीर चांपा 6 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की आवश्यकता एवं समस्याओं के समाधान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कोसा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय नागरिक सहित आस-पास गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबधित कुल 232 आवदेन प्राप्त हुए। साथ ही सभी आवेदनों को समय सीमा में दर्ज कराया गया है। इस दौरान विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का विधायक शेषराज हरबंश एवं कलेक्टर आकाश छिकारा सहित अतिथियों ने निरीक्षण किया।

जन समस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि शासन की योजनाएं आम नागरिक तक पहुंचे और उनका क्रियान्वयन शत प्रतिशत हो इसको लेकर जिले में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योजनाएं नागरिकों के घर तक पहुंचे और वह उनका लाभ उठाए। उन्होंने जिले में स्वस्थ जांजगीर-चांपा अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर विभिन्न बीमारियों की जानकारियां एकत्रित की जा रही है। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है, इसके माध्यम से आप 5 लाख तक स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले की स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए जाति प्रमाण पत्र निशुल्क बनाकर दिए जा रहे। इसी तरह निर्धारित आयु सीमा पूर्ण करने वाले बुजुर्गाे के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। पी एम आवास योजना, एन आर एल एम योजना से आजीविका ऋण मेला, महिला बालविकास योजना के माध्यम से कई योजनाओं के माध्यम से महिलाए लाभ उठा सकती है। कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर का मुख्य उद्देश्य यही है कि शासन- प्रशासन के सभी विभागों को एक जगह उपस्थित होकर आम लोगों की समस्या, जरूरत, मांग को यथा समय समाधान किया जाय ताकि जरूरतमंद व पात्र हितग्राहियों व जनहित के मुद्दे का निराकरण हो सके। विभागीय अधिकारियों ने शिविर में लगाए गए स्टॉल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिए। विधायक पामगढ़ शेषराज हरबंश ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन के द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर की सराहनीय है। उन्होंने नागरिकों से अपनी समस्याओं मांग को लेकर आवेदन करने और उसका निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों से कहा। शिविर स्थल में जिला प्रशासन द्वारा स्टॉल लगाया गया था जिसमें अपने अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी आमजनों की दी गई। कृषि विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, आयुर्वेद विभाग आदि द्वारा जानकारी प्रदान की गई। शिविर में “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के अंतर्गत फलदार पौधों का वितरण किया। इस दौरान पोषण बाड़ी विकास योजना अंतर्गत कृषक ईतवारा बाई,दिगपाल,चौतराम, अर्जुन लाल,रोहित साहू को पौध एवं बीज वितरण किया गया। इसी प्रकार श्रीमती ममता,चम्पा, प्रीति की गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम धरदेई के अनिल कुमार साहू, ग्राम बुंदेला के राजू बंजारे, ग्राम धनगांव के सुखसागर, पामगढ़ के शत्रुहन कश्यप, ग्राम खोखरी के अर्जुन लाल यादव, ग्राम चंडीपारा के योगेश कुमार बंजारे,तुलाराम खरे एवं जलेश्वर प्रसाद कश्यप को मोटराईज्ड ट्राईसायकल का वितरण किया गया। इसके साथ ही शिवम, अंश, सानिया, शिवराज एवं सुशांत को अन्नप्रासन्न किया गया।

शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को मुख्यमंच से योजनाओं से लाभांवित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं 5 बच्चों का अन्नप्राशन कलेक्टर आकाश छिकारा एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। कलेक्टर ने मौके पर ही किसान सम्मान निधि के संबध में आने वाले आवेदन का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य धरमलाल कौशिक, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जनपद अध्यक्ष कल्याणी यादव, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, जनपद पंचायत सीईओ मणिशंकर कौशिक संतोष लहरे, उमेश प्रधान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान