कोरबाछत्तीसगढ़

विश्व हाथी दिवस के अवसर पर कटघोरा वनमंडल में विविध गतिविधियों का किया गया आयोजन

कटघोरा विधायक श्री पटेल ने हाथी-मानव के ऐतिहासिक अस्तित्व की दी जानकारी

कोरबा 13 अगस्त 2024/ विश्व हाथी दिवस के अवसर पर जिले के कटघोरा वन मंडल में जन जागरूकता रैली, निबंध लेखन, चित्रकला जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष विश्व हाथी दिवस का केन्द्र बिन्दु ‘‘हाथियों के प्रागैतिहासिक सौन्दर्य, धार्मिक प्रासंगिकता और पर्यावरणीय महत्व’’ को व्यक्त करना था।

कटघोरा वन मंडल कार्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में हाथी और मानव के ऐतिहासिक सह अस्तित्व के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में मंदिरां को बनाने भारी परिवहन, हस्तिसेना में हाथियां की अहम भिमका रही है। हाथियां का अस्तित्व मानव सभ्यता से भी अधिक प्राचीन है। साथ ही साथ उनके द्वारा लेमरू हाथी रिजर्व के विकास हेतु शासन से चर्चा करने की बात कही। विधायक ने धरमजयगढ़ वनमण्डल से आए हाथी द्वारा किये गए जनहानि पर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा वन विभाग को हाथी मानव द्वन्द के रोकथाम में विभाग को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कटघोरा वनमण्डल के एतमानगर परिक्षेत्र में मड़ई ग्राम स्थित शासकीय हाईस्कूल के 9वी एवं 10वीं के छात्र-छात्राओं हेतु हाथी मानव द्वन्द विषय पर निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही स्कूल के अध्यापक, छात्र-छात्रा एवं ग्राम मडइ़र् व बंजारी के सरंपच की उपस्थिति में जन जागरूकता रैली निकाली गयी। कटघोरा वनमण्डल के केन्दई परिक्षेत्र के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मोरगा में भी छात्र-छात्राओ हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जटगा एवं पसान परिक्षेत्र के स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं के लिए निबंध लेखन, चित्रकला तथा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button