Friday, April 18, 2025

          यातायात पुलिस जांजगीर की सराहनीय पहल,आम रोड में घुमने वाले गाय/ बैलों के गले पर रेडियम पट्टी लगा कर दिया मानवता का परिचय

          Must read

          सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुये, उचित बचाव के लिए गाय/ बैलों के गले में रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है

          जांजगीर मुख्यालय/हाइवे रोड में घुमंतु गायों/बैलों के गले पर रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है

          गाय/बैलों पर रेडियम पट्टी लगाने से वाहन दुर्घटनाओं में होगी कमी

          जांजगीर चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में सडक दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं में रोकथाम करने लिए यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा आम रोड / हाईवे रोड में घुमंतू गाय / बैलों के गले पर रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है जिससे रात्रि में रेडियम पट्टी पर प्रकाश पड़ने पर वाहन दुर्घटनाओं से बचाया जा सकता है।

          उपरोक्त कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं यातायात पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

                More articles

                - Advertisement -

                      Latest article