कोरबाछत्तीसगढ़

परिवार गया था मैनपाट घूमने, घर में हुई 2.5 लाख की चोरी,पुलिस ने किया चोरों को गिरफ्तार..

कोरबा । जिले में एक बार फिर से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चार चोरों को जांजगीर-चांपा जिला से गिरफ्तार कर लाया है. कोरबा कोतवाली क्षेत्र का एक परिवार 09 अगस्त मैनपाट घूमने गया था. आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था. प्रार्थी ने कोतवाली आकर इसकी सूचना दी. पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर लिया. पुलिस आरोपियों की खोजबिन जुट गई।

श्याम गोयल,उम्र – 27 वर्ष,निवासी – अग्रोहा मार्ग,थाना-कोतवाली निवासी ने 11अगस्त को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09 अगस्त 2024 के सुबह 11 बजे अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर मैनपाट अंबिकापुर घूमने गया था। मैनपाट से 11 अगस्त को शाम करीबन 4 बजे घर वापस आने पर घर का गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखने पर कमरे में लगा ताला टूटा हुआ था सामान बिखरा हुआ था जिसमें एक लक्ष्मी मां का चांदी का मूर्ति वजन 500 ग्राम कीमती लगभग 50000 रूपए चांदी का सिक्का कुल वजनी 02 किलोग्राम कीमती लगभग 1 लाख रुपए, सोने का छोटा मंगलसूत्र कीमती 3000 रूपए, सोने का छोटा नथ कीमती 500 रूपए, नगदी रकम 10,000 रूपए, स्केचर्स कंपनी का एक जोड़ी जूता कीमती करीबन 7000 रूपए, सीसीटीवी कैमरा डीवीआर सहित कीमती 30000 रूपए, जुमला कीमती 2,50,500 रूपए को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर घटना स्थल का निरीक्षण कर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया,तत्काल घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर मामले को गंभीरता में लेते हुये घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना के आसपास का सीसीटीवी कैमरा सायबर सेल के माध्यम से टीम गठित कर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर लगाया गया मुखबीर के माध्यम से आरोपियों के बारे में जानकारी ली गई जो आरोपियों का लोकेशन चांपा होने पर मुखबिर के मिली सूचना के आधार पर आरोपी गौतम दास महंत निवासी जवाहर
पारा रेलवे स्टेशन के पास चांपा व आरोपी रामायण साहू निवासी कोरबा रोड चांपा, के द्वारा अपराघ कारित करना स्वीकार किए।

01बड़ा तथा गणेश का मूर्ति 01
छोटा एवं 01बड़ा को चाम्पा निवासी रामकुमार सोनी के पास 30000 रूपए में बेचना तथा पैसा को आपस में बाट लेना बताये जहां से मूर्ति को रामकुमार सोनी से बरामद किया गया तथा अन्य चोरी के समान को आरोपीगणों द्वारा अपने पास रखना स्वीकार किये कि आरोपियों के कब्जे से चोरी गये चांदी का मूर्ति 04
नग, गलाया हुआ सिक्का का सिल्ली व सोने का मंगलसुत्र, नथ व 5000 रूपए नगद आरोपियों से बरामद किया गया। चोरी में संलिप्त अन्य आरोपी चिंगारू उर्फ कलेश्वर साहू निवासी चांपा का जो घटना घटित कर फरार है। जिसकी पता तलास की जा रही है।आरोपियों को विधि अनुरूप गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में नगर कोतवाल निरीक्षक मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में सउनि अश्वनी वर्मा, सउनि अजय सोनवानी, प्रआर० गुनाराम सिन्हा, म.प्र.आर सुनिता डहरिया, आर.आलोक पाण्डेय, दिलेर मनहर, आर. सुशील यादव, आर. प्रशांत सिंह, आर. डेमन ओग्रे, आर. रितेश शर्मा, आर. आलोक टोप्पो, आर. रामधन पटेल, आर. पुष्पेन्द्र साहू व मआर. अर्चना तिर्की की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button