कोरबाछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की

पीएम जनमन अंतर्गत 23 अगस्त से 10 सितंबर तक पीवीटीजी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर

शिविर में आयुष्मान, जाति प्रमाणपत्र, बैंक खाता,वनाधिकार पत्र,केसीसी  सहित अन्य योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा सेचुरेटेड

कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

कोरबा 20 अगस्त 2024/ कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पीएम जनमन अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीवीटीजी परिवार को जाति प्रमाण पत्र जारी करने ग्राम सभा का आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने पीवीटीजी को वनाधिकार पत्र, बैंक खाता, आयुष्मान, पीएम किसान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, आधार सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित कर पीवीटीजी क्षेत्रों में 23 अगस्त से 10 सितम्बर तक शिविर आयोजन कर शतप्रतिशत सेचुरेटेड करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने पीवीटीजी के 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सदस्यों का बैंक खाता खुलवाने तथा 06 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों एवं अन्य सदस्यों का दस्तावेज तथा ग्राम सभा के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत् लगभग 14 हजार विद्यार्थियों के भी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी तथा एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर को मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने ग्राम अमझर के जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में आम नागरिकों से प्राप्त होने वाले आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में स्कूल, छात्रावासों तक पहुँचने के लिए पहुँच मार्ग निर्माण,हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में साइकिल स्टैंड का निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि शासकीय कार्यों के नाम पर जारी राशि का गबन करने वाले सरपंचों से वसूली की कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने बैठक में संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग में अंडर पास निर्माण कार्य में प्रगति लाने निर्देश दिए। कलेक्टर ने नक्शा बटांकन,त्रुटि सुधार के प्रकरणों का निराकरण के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश तहसीलदारों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने भू-अर्जन से संबंधित विभागों के रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं जनहितकारी गतिविधियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों से कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नए अतिक्रमण न हो और किसी स्थान पर अतिक्रमण की शिकायत आती है तो शीघ्रता से कार्यवाही की जाए। उन्होंने पोड़ी-उपरोड़ा एसडीएम को निर्देशित किया कि विकासखण्ड अंतर्गत स्कूलों में वितरित किए जा रहे नाश्ते की गुणवत्ता का आकस्मिक जांच अवश्य करें। बैठक में कलेक्टर ने विद्युत विहीन दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में विद्युतीकरण, विद्युत विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों में बाह्य एवं आंतरिक विद्युतीकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों तथा जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश देते हुए संबंधित को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीएल में प्रेषित प्रकरणों का एक माह के भीतर निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने तहसीलदारों और नगरीय निकाय अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ  संबित मिश्रा,नगर निगम आयुक्त  प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर  दिनेश कुमार नाग, अनुपम तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान