छत्तीसगढ़

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनीतिक दलों की हुई बैठक

29 अक्टूबर को मतदाता सूची का होगा प्रारंभिक प्रकाशन


गरियाबंद 21 अगस्त 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी  राकेश गोलछा द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक ली गई। श्री गोलछा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के संबंध में निर्देश जारी किया गया है। जिसके अनुसार 20 अगस्त 2024 से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। 29 अक्टूबर 2024 को निर्वाचक नामावली का प्रारम्भिक प्रकाशन एवं 06 जनवरी 2025 को निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोलछा ने राजनीतिक दलों के बैठक में प्रतिनिधियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर 2024 तक बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची ईपीक कार्ड में विसंगतियों को दूर किया जाएगा। इस दौरान 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही मृत्यु एवं स्थानांतरित मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जाएगा। पुनरीक्षण गतिविधियों के तहत 29 अक्टूबर 2024 को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। 29 अक्टूबर 2024 से 28 नवंबर 2024 तक दावा-आपत्ति दाखिल की जा सकेंगी। 09, 10, 16 एवं 17 नवंबर 2024 को विशेष अभियान चलाया जाएगा। 24 दिसंबर 2024 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा एवं 06 जनवरी 2025 को निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने का आग्रह किया। इस दौरान बैठक में राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button