छत्तीसगढ़
ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाऊस का 03 सितम्बर को होगा त्रैमासिक निरीक्षण
जांजगीर-चांपा 02 सितम्बर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले के ईव्हीएम- व्हीव्हीपीएटी वेयरहाऊस का त्रैमासिक निरीक्षण 03 सितम्बर 2024 को प्रातः 11 बजे राजनैतिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाऊस निरीक्षण में राजनैतिक पदाधिकारियों को उपस्थित होने का आग्रह किया है।



