कोरबाछत्तीसगढ़

कोलाहल अधिनियम का पालन करने डीजे संचालकों को दिए गए निर्देश

उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों एवं त्यौहार को मद्देनज़र नियमों का पालन करने दिये निर्देश

नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे सहित वाहन की होगी जब्त

रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक डीजे संचालन पर प्रतिबंध

अपर कलेक्टर व एडिशनल एसपी ने ली बैठक

कोरबा 03 सितंबर 2024।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा द्वारा ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए एवं आगामी त्यौहार के मद्देनजर रखते हुए डीजे संचालकों की विशेष मीटिंग बुलाकर कोलाहल नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर श्री नाग ने डीजे संचालकों को निर्देशित किया कि वे माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
उन्होंने रात्रि 10ः00 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे नहीं बजाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि अन्य समय पर किसी न्यायालय, अस्पताल एवं शिक्षण संस्थानों के दायरे में डीजे नहीं बजाएंगे तथा अनुमति प्राप्त किए गए कार्यक्रम में ही नियमों का पालन करते हुए डीजे का संचालन करने कहा। अपर कलेक्टर श्री नाग ने सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी श्रीमती नेहा वर्मा और यूबीएस चौहान ने 07 सितंबर को गणेश चतुर्थी होने तथा अन्य त्यौहार के दौरान डीजे का संचालन नियमों के अनुरूप करने के निर्देश दिए। श्री चौहान ने कहा कि निर्धारित मापदण्डों का उल्लंघन किए जाने पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिन शर्तों के तहत अनुमति प्रदान की जाएगी उन्हीं शर्तों का पालन करते हुए डीजे का संचालन किया जाना चाहिए। डीजे संचालकों को बताया गया कि नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर डीजे सहित वाहन जब्त कर राजसात की कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने पण्डालों तथा कार्यक्रम स्थल पर आयोजन समिति के साथ समन्वय बनाकर किसी भी स्थिति में कोलाहल नियमों का उल्लंघन नहीं करने के निर्देश दिए। बैठक में डीजे संचालनकर्ता, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे, तहसीलदार कोरबा सत्यपाल राय, थाना प्रभारीगण उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान