Friday, September 20, 2024

        आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

        Must read

        जांजगीर-चांपा 09 सितम्बर 2024। कलेक्टर  आकाश छिकारा ने आपदा मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।

        जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम अर्जुनी के  राधाबाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति हुलासराम कुर्मी, तहसील पामगढ़ के ग्राम चोरभट्टी के विजय कुमार कुर्मी के सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी माता प्रीती कुर्मी, तहसील चांपा के ग्राम सिवनी के शिवपाल नामदेव के सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी मां फिरतीन बाई, तहसील जांजगीर मुख्यालय के  श्यामलाल सारथी के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि कुमारी बाई, सारागांव के ग्राम बहेराडीह के  रोहन कुमार के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी माता गंगाबाई को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article