जांजगीर-चांपा 10 सितम्बर 2024। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जांजगीर-चांपा अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कुल 48 संवर्गों के जिला स्तर के रिक्त 148 संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसमें दावा आपत्ति 12 जुलाई 2024 से 29 जुलाई 2024 तक आमंत्रित गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दावा आपत्ति का निराकरण चयन समिति के द्वारा किये जाने के उपरांत निराकरण सूची, त्रुटि सुधार सूची एवं निरस्त आवेदनों की सूची जारी किया गया है। दावा आपत्ति उपरांत जारी निराकरण की सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in पर किया जा सकता है। इसके साथ ही कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला जांजगीर चांपा के नोटिस बोर्ड में भी चस्पा किया गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत दावा आपत्ति उपरांत निराकरण की सूची जारी

Next article
- Advertisement -