कोरबाछत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या कर पति ने लगाया फांसी

कोरबा। जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है।जिसमे  पति ने पत्नी की तीर से गला रेतकर हत्या कर दी, इसके बाद आरोपी ने खुद फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

मामला कोरबा जिले के श्यांग थाना अंतर्गत ग्राम ठेंगरीमार का है। यहाँ जगन्नाथ मंझवार 37 वर्ष अपने परिवार के साथ रहता था। जगन्नाथ मंझवार रोजी-मजदूरी करके अपने परिवार में पत्नी, 12 वर्षीय पुत्र और मां इतवारो बाई का पालन-पोषण करता था। सोमवार की शाम जगन्नाथ और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई। पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता देख जगन्नाथ की मां पोते को लेकर घर से बाहर चली गई। कुछ देर बाद जब आकर देखी तो बेटे और बहू की लाश पड़ी हुई थी जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि पति-पत्नी की लाश एक ही कमरे में पड़ी हुई थी प्रारंभिक जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते जगन्नाथ ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना स्थल से पुलिस ने खून से सने तीर-कमान बरामद किए हैं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि जगन्नाथ ने पत्नी की हत्या तीर से की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button