Friday, September 20, 2024

        बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का गरिमामय आयोजन होगा 18 सितम्बर को

        Must read

        लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े होंगे मुख्य अतिथि

        जांजगीर-चांपा 17 सितम्बर 2024। संविधान निर्मात्री सभा के पूर्ण कालिक सदस्य एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल 68 वीं पुण्य स्मृति में 18 सितम्बर को स्मृति समारोह का आयोजन सी मार्ट परिसर (कचहरी चौक) जांजगीर में किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि जांजगीर लोकसभा सांसद  कमलेश जांगड़े होगें।
        कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक जाजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक पामगढ़ शेषराज हरवंश, अध्यक्ष जिला पंचायत यनिता यशवंत चंद्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा नारायण चंदेल, पूर्व विधायक  सौरभ सिंह, नगरपालिका परिषद, जांजगीर-नैला अध्यक्ष  भगवानदास गढ़वाल, नगरपालिका परिषद, चांपा अध्यक्ष जय थवाईत होंगे।

              कार्यक्रम विवरण

        बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे सभास्थल पर पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि दिया जाएगा। अपरान्ह 11.30 बजे कार्यक्रम शुभारंभ एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। इसी प्रकार अपरान्ह 12 बजे कृषि संगोष्ठी, किसान सम्मेलन, अपरान्ह 03 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायं 04 बजे विधिक विषयों पर संगोष्ठी, सायं 05 बजे सम्मान समारोह, प्रतिभा सम्मान, सायं 05.30 बजे से रात्रि 08 बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article