कोरबाछत्तीसगढ़

कल होगा जिला एवं तहसील न्यायालयों में होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन

कोरबा।छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली नालसा के निर्देशानुसार कल दिनांक 21 सितम्बर 2024 को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन । माननीय  सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशानुसार जिला न्यायालय स्तर एवं बाह्य व्यवहार न्यायालय कटघोरा, करतला एवं पाली हेतु कुल 19 न्यायिक अधिकारियों की खण्डपीठ बनाया गया है। जिसमें न्यायालय के कुल लंबित अनुमानित प्रकरण 3300 प्रकरण तथा प्रीलिटिगेशन के लगभग 7400 नेशनल लोक अदालत में कुल रखा गया है।
राजस्व न्यायालय की कुल 23 खण्डपीठ किया गया है। जिसमें समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा, कटघोरा, दर्री, पोड़ी-उपरोड़ा, एवं पाली, समस्त तहसीलदार कोरबा, कटघोरा, करतला, पोड़ी-उपरोड़ा, पाली एवं हरदीबाजार, अतिरिक्त तहसीलदार भैसमा, बरपाली एवं समस्त नायब तहसीलदार कोरबा, करतला,कटघोरा, बरपाली,दीपका, पसान, पोड़ी-उपरोड़ा, पाली,की खण्डपीठ के द्वारा राजस्व मामले भू-अर्जन, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा एवं अन्य राजस्व मामलों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में किया जावेगा। जिसमें समस्त श्रेणी के राजीनामा योग्य मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, व्यवहार वाद के प्रकरण, चेक बाउन्स, राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, शमनीय मामले, बैंक के वसूली, नगर पालिक निगम, दूरसंचार विभाग, विद्युत विभाग के वसूली योग्य एवं न्यायालय के लंबित प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जायेगा।
नेशनल लोक के खण्डपीठ के द्वारा लोक अदालत के प्रकरणों का आफ लाईन एवं आन लाईन दोनों के माध्यम से सुनवाई करेगी, पक्षकार अपने अधिवक्ता के माध्यम से घर/कार्यालय में रहते हुए श्रपजेप डममज के माध्यम से जुड़ेगे। ऑन लाईन जुड़ने के लिये लिंक हमारी वेब साईड ावतइंण्कबवनतजेण्हवअण्पद से कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के दूरभाष क्रमांक 07759-228939, 299134 से संपर्क या जिला न्यायालय के टेक्निकल स्टॉफ की मदद ले सकते हैं।

निःशुल्क औषधि वितरण सह स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प

नेशनल लोक अदालत में आने वाले पक्षकारो के लिये जिला आयुष विभाग के द्वारा आयुर्वेद औषधि का वितरण सह स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन जिला आयुष विभाग के सौजन्य से किया गया है। जिसमें पक्षकार, अधिवक्तागण एवं नेशनल लोक अदालत मंे उपस्थित होने वाले अन्य व्यक्ति उक्त निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प में आकर स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते हैं, स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात् उन्हें आयुष विभाग के द्वारा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया जावेगा। आयुष विभाग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हेतु 4 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, 01 यूनानी चिकित्सा अधिकारी, 02 होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, 03 आयुर्वेद फार्मास्स्टि एवं 02 औषधालय सेवक की ड्यूटी लगाई गई है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button