छत्तीसगढ़

प्लांटों में कर्मचारियों की सुरक्षा एवं बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साइबर सेल डीएसपी और थाना प्रभारी पूंजीपथरा ने सुरक्षा प्लांट कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायगढ़। कर्मचारियों की सुरक्षा और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को उनके थानाक्षेत्र अंतर्गत स्थापित प्लांटों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 21 सितंबर 2024 को साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा थाना पूंजीपथरा और साइबर सेल स्टाफ के साथ नलवा स्टील एंड पॉवर प्लांट में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने प्लांट के अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए और बढ़ते साइबर अपराधों के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार फ़िशिंग, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, और सोशल मीडिया हैकिंग जैसे अपराधों से लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रमुख सुझाव दिए कि अपने व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें और ऑनलाइन संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। डीएसपी उपाध्याय ने यह भी बताया कि यदि कोई साइबर अपराध का शिकार होता है तो इसकी तुरंत सूचना स्थानीय पुलिस और साइबर सेल को दें।

इस अवसर पर नलवा प्लांट के अधिकारियों और कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई। सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और पुलिस अधिकारियों से भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया।

थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों के पालन की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अक्सर प्लांटों में सुरक्षा सामग्री उपलब्ध होने के बावजूद, कर्मचारी ओवर कांफिडेंस में सुरक्षा उपकरणों का उपयोग नहीं करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि वे सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करें और सुरक्षा ऑडिट नियमित रूप से करवाएं। उन्होंने कहा कि प्लांट में कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने से हादसों को रोका जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी को साइबर फ्रॉड से बचने साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलायी गई ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान