Friday, October 18, 2024

      शत प्रतिशत नागरिकों को मिले शासकीय योजनाओं का लाभ-कलेक्टर

      Must read

      ग्राम पंचायत पदाधिकारियों के साथ संवाद

      सरपंच सचिव को दी गई शासन की योजनाओं की जानकारी

      जांजगीर चांपा 2 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा जिला प्रशासन के विभिन्न नवाचार कार्यक्रमों की जानकारी हर गांव के ग्रामीणों तक पहुंचे इसको लेकर मंगलवार को सरपंच सचिवों की कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आडिटोरियम भवन में आयोजित किया गया। कार्यशाला में दस प्रण परिवर्तन अभियान की सरपंच सचिव को शपथ भी दिलाई गई।
      कलेक्टर आकाश छिकारा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में शत प्रतिशत शासकीय योजनाओं का लाभ नागरिकों को मिलना चाहिए। इसके लिए है हम सभी को मिलकर जागरूकता के कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचना है। जिले में दस प्रयत्नम अभियान चलाया जा रहा है। “दस प्रयत्नम”अभियान के तहत सुपोषित जांजगीर-चांपा, शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव, एनीमिया मुक्त जांजगीर-चांपा, शतप्रतिशत टीकाकरण, शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड, कुष्ठ मुक्त जांजगीर-चांपा, शतप्रतिशत शिक्षित जांजगीर-चांपा, स्वस्थ एवं सुरक्षित किशोरावस्था, स्वयं सहायता समूहों का सामाजिक उत्थान में सक्रिय भागीदारी, स्वच्छ जांजगीर-चांपा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।  उन्होंने कहा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक का  निशुल्क इलाज करा सकते है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ का इलाज आज संभव है, सबसे महत्वपूर्ण है बीमारी का चिन्हांकन करते हुए निदान कराना है। उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बच्चो से संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आज क्या सीखा के बारे में बताया जा रहा है।आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सुपोषण अभियान को गति दी जा रही है। एस बी एम के माध्यम से स्वच्छता अभियान कार्यक्रम सतत रूप से चलाए जा रहे है। बिहान के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए आजीविका ऋण दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को  राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिको के लिए विश्वकर्मा योजना, विद्यालय में ही जाति प्रमाण पत्र से निशुल्क बनाकर दिया जा रहा है। वृद्धावस्था पेंशन योजना घर घर पहुंच कर दी जा रही है। मनरेगा के श्रमिको को श्रम विभाग में पंजीयन कराया जा रहा है। कलेक्टर ने कार्यक्रम के दौरान सरपंच सचिव से सीधा संवाद करते हुए योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए सुझाव भी लिए। कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने भी शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी। इस दौरान जिले की ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव मौजूद रहे।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article