Sunday, April 20, 2025

        मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु 18 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

        Must read

          जांजगीर-चांपा, 03 अक्टूबर 2024/भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना “मिशन शक्ति“ की शुरूआत की है। मिशन शक्ति के अंतर्गत मिशन शक्ति के दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य स्तरीय हब हेतु जिले मे 01 स्वीकृत संविदा पद की पूर्ति हेतु आवेदन दिनांक 18 अक्टूबर सायं 05ः30 बजे तक कार्यालयीन समय में आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in/en/ कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article