Thursday, July 24, 2025

          महिला को छेडछाड करने वाला आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

          Must read

            जांजगीर – चांपा। अकलतरा पुलिस द्वारा महिला को छेडछाड करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

            पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दिनांक 01/10/2024 को अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पीडिता ने शिकायत दर्ज कराई की उसे घर पर अकेली पाकर अशोक साहू नमक युवक के द्वारा छेडखानी करने लगा और  घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है। पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 465/2024 धारा 74, 75(2), 351(3) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।
            विवेचना के दौरान आरोपी अशोक साहू साकिन अकलतरी को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 03.10.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।

            उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, सउनि राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय, प्र.आर. निसार परवेज, आर. राघवेन्द्र घृतलहरे का सराहनीय योगदान रहा।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article