कोरबाछत्तीसगढ़

नवमी पूजन के साथ कन्या भोज के बाद हुआ भंडारे का आयोजन

कोरबा।जिले के सहर सहित उप नगरिया क्षेत्र में नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर मां दुर्गा के नवमीं पूजा अर्चना बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन किया गया तथा मां दुर्गा के रूप में छोटी छोटी कन्याओं को कन्या भोज करा कर उपहार भी भेंट किया गया। कन्या भोज उपरांत क्षेत्र में जगह जगह विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित इंदिरा मार्केट,सर्वेश्वर मंदिर परिसर दुर्गा पंडाल,एनटीपीसी गेट मुख्य मार्ग स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमे एनटीपीसी परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना,एनटीपीसी के अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में जनमानस ने मां का आशीर्वाद लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया।

एनटीपीसी कोरबा के अपर महाप्रबंधक डॉ.विजय कुमार गर्ग ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। सर्वेश्वर मंदिर प्रांगण में बंग समाज द्वारा स्थापित मां दुर्गा आकर्षण का केंद्र बना रहा।आज माता का नवमी पूजन पश्चात खिचड़ी भोग भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद ले कर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।उन्होंने कहा नव दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे डांडिया आकर्षण का केंद्र बना रहा।उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए और क्या कहा देखें वीडियो ..

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button