Saturday, October 19, 2024

      जंगल में जुआ खेल रहे 03 आरोपियों को थाना बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

      Must read

      आरोपीयो के कब्जे से नगदी रकम  11,000/ रूपए, 52 पत्ती तास एवं घटना स्थल से 05 नग मोटर सायकल कीमती 1,30,000/₹ को किया बरामद

      जांजगीर चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन मे जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबीर की सूचना पर दिनांक  18/10/2024 को थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम ख़िसोरा के छाता जंगल में कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो मौके पर आरोपीयान (01) सीत कुमार यादव उम्र 38 वर्ष ग्राम मडवा थाना जांजगीर (02) यशवंत यादव उम्र 34 वर्ष ग्राम सरखो चौकी नैला (03) शिव कुमार नागरची उम्र 35 वर्ष ग्राम कुदरी थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा को काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडा गया जिनके कब्जे से 11000/ रूपये नगदी, 52 पत्ती तास, मौके से 05 नग मोटर सायकल बरामद किया जाकर आरोपियों का कृत्य धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया है।

      उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. मुकेश यादव, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. श्याम राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article