देश

आखिर’चड्ढी’ वाला जीजा को क्यों ढूंढ रहीं पुलिस की तीन टीम,जानिए पूरा मामला

बड़वानी । जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी अस्पताल की खिड़की को तोड़कर चड्डी में ही फरार हो गया। सेंधवा के एसडीओपी कमल सिंह चौहान ने बताया कि नाबालिग के दुष्कर्म का आरोपी कल रात फरार हो गया।

हथकड़ियां खुलीं तो मिला मौका

पुलिस ने बताया कि आरोपी को नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में कल ही गिरफ्तार किया गया था।

जब कल शाम उसे वरला स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सीमेन टेस्ट के सैंपल के लिए ले जाया गया। तब उसने अपने साथ आए तीन सुरक्षा कर्मियों को दूर खड़े होने का कहा। सीमेन टेस्ट के लिए उसकी हथकड़ियां उतार दी गई थीं, जिसका उसने फायदा उठाया। अस्पताल के शौचालय से भागा आरोपी इसी दौरान उसने मौका पाया और अस्पताल के शौचालय की कमजोर खिड़की को तोड़कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि वह मात्र अंडरवियर में ही फरार हुआ है। इस दौरान उसका सीमेन टेस्ट सैंपल नहीं लिया जा सका था। उसकी तलाश के लिए तीन पुलिस दल भेजे गए हैं।

पोक्सो एक्ट में दर्ज था मामला

वह 9 अक्टूबर को एक नाबालिग बालिका को भाग ले गया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की थी। बाद में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट ,अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। अब फरार होने का भी मामला दर्ज कर लिया गया है। 

     शादीशुदा है आरोपी

वरला के थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी पहले एक युवती को भगा ले गया था, जिससे शादी कर ली थी। इससे आरोपी के 2 बच्चे थे। इसके बाद उसका दिल पत्नी की छोटी बहन यानी कि 15 साल की साली पर डोल गया, जिसे वह 9 अक्टूबर को भगा ले गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button