Tuesday, October 22, 2024

      श्रम मंत्री श्री देवांगन के मुख्य आतिथ्य में 23 अक्टूबर को जमनीपाली में होगा रावण दहन, दिलीप रॉय का जागरण कार्यक्रम भी दर्शक लेंगे आनंद

      Must read

      कोरबा,दर्री।नगर पालिक निगम कोरबा दर्री जोन के वार्ड क्रमांक 48 के मोहन टॉकीज के पास 23 अक्टूबर बुधवार को श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में रावण दहन का कार्यक्रम होगा।

      जिसमे जिले वासियों को भव्य आतिशबाजी के साथ गायक दिलीप रॉय का जागरण कार्यक्रम का दर्शक भरपूर आनंद लेंगे।

      बता दें कि सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति जमनीपाली इंदिरा नगर के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 40 फीट के रावण का निर्माण कराया गया है।
      समिति के सदस्यों ने बताया की रावण दहन का कार्यक्रम विगत 10 वर्षो से किया जा रहा है, इस वर्ष जिलेवासियों को भव्य आतिशबाजी देखने को मिलेगी।रावण दहन रात्रि 8 :00 बजे होगा, इससे पूर्व आतिशबाजी से आसमान सराबोर होगा,रावण दहन पश्चात दिलीप रॉय का जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा, असत्य पर सत्य की जीत का त्यौहार बहुत ही सादगी पूर्ण वातावरण में मनाया जाता है प्रति वर्ष अपने अनोखे आयोजन को लेकर जनता के मध्य आकर्षण का केंद्र रहता है, आयोजन में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहते है जिसमे थाना दर्री पुलिस बल का सहयोग समिति को निरंतर प्राप्त होता है जिससे कार्यक्रम प्रतिवर्ष निर्विघ्न संपन्न होता है।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article