छत्तीसगढ़

जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत खोखरी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

कलेक्टर आकाश छिकारा ने शिविर में दी शासन की योजनाओं की जानकारी

जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का निराकरण करने के दिए निर्देश

जनसमस्या निवारण शिविर में 359 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा 24 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की मांग एवं समस्याओं के समाधान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ देने के लिए आज जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत खोखरी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिक सहित आस-पास गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में माँग एवं समस्याओं से संबधित कुल 359 आवदेन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को समय सीमा में दर्ज कराया गया है। इस दौरान विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का विधायक शेषराज हरवंश, उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर  आकाश छिकारा सहित अतिथियों ने अवलोकन किया।

जन समस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए विधायक पामगढ़  शेषराज हरवंश ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से एक मंच में सभी विभागीय योजनाओं को जानकारी मिल रही है और आम जनता की समस्याओं का निराकरण हो रहा है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन देकर निराकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो आवेदन प्राप्त हो रहे है उनका समय सीमा के भीतर निदान किया जाए। टीम वर्क से शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर  जिला पंचायत उपाध्यक्ष  राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से लोगो की समस्याओं का समाधान हो रहा है। पहले जिस समस्याओं को लेकर आवेदन करने जिला जाना पड़ता था वह शासन प्रशासन लोगो के घर तक पहुंच रहा है और नागरिक गण अपनी समस्याओं के निदान के साथ ही सरकारी सेवाओं का लाभ ले रहें है।

कलेक्टर  आकाश छिकारा ने कहा कि शासन की योजनाएं आम नागरिक तक पहुंचे और उनका क्रियान्वयन शत प्रतिशत हो इसको लेकर जिले में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने शासन द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं व जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे नवाचार कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य सेवाओं के साथ साथ आप 5 लाख तक स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। इसी प्रकार पीएम सम्मान निधि, विश्वकर्मा योजना शासन द्वारा चलाई जा रही है जिसका अधिक से अधिक लाभ लें। जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन भी शासन-प्रशासन के सभी विभागों को एक जगह उपस्थित होकर आम लोगों की समस्या, जरूरत व मांगों का समाधान करने व जरूरतमंद व पात्र हितग्राहियों व जनहित के मुद्दे का निराकरण करने आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान के अलावा दूसरी कृषि, उद्यानिकी की फसलों को भी जरूर लगाए। इसके अलावा पीएम आवास योजना के माध्यम से जिनको आवास मिला है। इसके अलावा महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, बिहान योजना के माध्यम से स्व सहायता समूह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को हम सबको पूरा करना है।

शिविर में कृषि विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, आयुर्वेद विभाग आदि द्वारा जानकारी प्रदान की गई। शिविर में गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन, मोटराईज्ड ट्राईसायकल, जाति प्रमाण पत्र का वितरण, मत्स्य पालन के लिए तालाब को लीज पर देने के पट्टे का वितरण भी किया। एक पेड़ मां के नाम पौधे का वितरण भी अतिथियों द्वारा किया गया। शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को मुख्यमंच से योजनाओं से लाभांवित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को  गुलाब सिंह चंदेल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य  धरमलाल भारद्वाज,  चंद्रकांत तिवारी, सहायक कलेक्टर  दुर्गाप्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, एसडीएम वहीदूर्रहमान, जनपद पंचायत सीईओ  मनीशंकर कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button