Saturday, October 18, 2025

            एनटीपीसी के 50 वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन

            Must read

              मशहूर कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे सहित मंचस्थ सभी कवियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा

              कोरबा। एनटीपीसी के 50 वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार संध्या एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित कवि सम्मेलन में परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना शामिल हुए।

              परियोजना प्रमुख श्री खन्ना, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन शशि शेखर सहित आमंत्रित कविगणों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

              कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों को परियोजना प्रमुख सहित सभी विभाग के विभागाध्यक्षगण,मैत्री महिला समिति के पदाधिकारी,सदस्यागण, एसोसिएशन के पदाधिकारी,सदस्यगणों ने गुलाब फूल शाल,श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।जिसके पश्चात परियोजना प्रमुख श्री खन्ना ने स्वागत उद्बोधन दिया।

              कवि सम्मेलन का रसपान करने सभी विभाग के विभागाध्यक्षगण,मैत्री महिला समिति के पदाधिकारी,सदस्यागण, एसोसिएशन के पदाधिकारी,सदस्यगण सहित भारी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।

              परियोजना प्रमुख श्री खन्ना ने दर्शक दीर्घा में बैठकर कवियों द्वारा प्रस्तुत कविताओं का भरपूर आनंद लिया। कवियों ने हास्य कविता प्रस्तुत कर दर्शकों को गुदगुदाया तो वीररस,ओजपूर्ण कविता से दर्शकों में जोश भी भरा।

              कवियित्री सुश्री भुवन मोहिनी की सरस्वती वंदना की सुमधुर गूंज से कवि सम्मेलन की सुहावनी शुरुआत हुई।

              मशहूर कवि डॉ.अनिल चौबे ने हास्यबोध के भाव के साथ मंच का प्रभावशाली संचालन किया। पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, राम किशोर तिवारी, चंदन राय,सुश्री भुवन मोहिनी, हीरामणि वैष्णव ने अपनी कविताओं से ऐसा शमां बांधा की श्रोतागण देर रात तक कार्यक्रम का लुत्फ उठाते रहे।

              कार्यक्रम का शुभारंभ से लेकर आभार व्यक्त पर्यन्त मंच संचालन हिंदी राजभाषा के मैनेजर पवन मिश्र द्वारा सुचारू रूप से किया गया जिसका कवियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

                  More articles

                  - Advertisement -

                          Latest article