छत्तीसगढ़

लूटपाट के चार बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

रायगढ़।  खरसिया पुलिस को 06 नवंबर को हुई लूटपाट की घटना में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल और ₹1,000 नकदी बरामद की है। 

जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के ग्राम बंदोरा निवासी 23 वर्षीय धीरज गबेल ने 08 नवंबर को पुलिस चौकी खरसिया में शिकायत दर्ज कराया। उसने बताया कि 06 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे वह बाइक से खरसिया के पहाड़ी काली मंदिर घूमने गया था। मंदिर से लौटते समय मंदिर के नीचे पुराने गोदाम के पास चार अज्ञात युवकों ने उसे धमकाया और लूटपाट की। धमकाने के दौरान एक युवक ने ब्लेड दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और फिर उसके मोटोरोला जी51 मोबाइल (कीमत ₹14,000) और ₹1,000 नकद छीन कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पीड़ित से आरोपियों का हुलिया लेकर मुखबिरों को सतर्क किया गया, जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर मौहापाली, खरसिया में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों – सूरज सोनवानी उर्फ चिल्लू, मोंटी चौहान, दिगंबर पटेल और जयनंद धर्मा  ने लूटपाट की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। उनके पास से घटना में प्रयुक्त ब्लेड, लूटा हुआ मोबाइल और नकदी बरामद की गई।

खरसिया पुलिस ने आरोपी 1. सूरज सोनवानी उर्फ चिल्लू पिता छोटकू सोनवानी उम्र 21 वर्ष, 2. मोंटी चौहान पिता गुलाब  चौहान उम्र 19 वर्ष , 3. दिगंबर पटेल पिता बरत राम पटेल उम्र 31 वर्ष 4. जयनंद धर्मा पिता भुवन लाल धर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी सभी निवासी मौहापाली चौकी खरसिया जिला रायगढ़ (छ.ग.) को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाया है।

संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी एसआई संजय नाग, एएसआई  मनोज पटेल, हेड कांस्टेबल अशोक देवांगन, कांस्टेबल कीर्ति सिदार, सोहन यादव और  साविल चंद्रा शामिल थे ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान