Wednesday, February 5, 2025

          समितियों में अवैध धान के विक्रय, रिसाइक्लिंग पर रोक लगाने प्रशासन गंभीर

          Must read

          कलेक्टर के निर्देशन में अवैध धान पर जब्ती की हुई कार्यवाही

          शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर उगाए गए धान को राजस्व अमला द्वारा किया गया जब्त

          कोरबा 14 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के विक्रय पर रोक लगाने जिला प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के सहकारी समितियों में अवैध धान के आवक, धान की रिसाइक्लिंग, कोचियों- बिचौलियों के धान की विक्रय एवं राजस्व भूमि पर कब्जाकर लगाए गए धान की बिक्री को रोकने हेतु राजस्व अमला द्वारा मुश्तैदी से कार्य किया जा रहा है।
          इस हेतु प्रशासन द्वारा समितियों में धान के आवक पर निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम खैरभवना में तहसीलदार अजगरबहार  मनहरण राठिया एवं राजस्व टीम द्वारा लगभग 1.68 एकड़ शासकीय भूमि में कब्जा कर लगाए गए फसल पर जब्ती की कार्यवाही की गई है। जिससे इस धान की बिक्री उपार्जन केंद्र में पंजीकृत खाते से नही हो पाए। गौरलतब है कि यह भूमि बांगो परियोजना के तहत 30-40 वर्ष पूर्व शासन द्वारा अधिग्रहित किया गया है। जिस पर गंगा सिंह कंवर द्वारा फसल लगाकर कब्जा किया गया था। राजस्व विभाग द्वारा इस पर संज्ञान लेकर कार्यवाही की गई है। जिससे जिले के पंजीकृत किसानों का वैध धान ही समितियों में विक्रय हो।

                More articles

                - Advertisement -

                      Latest article