छत्तीसगढ़

फोन पर हुई बात और बढ़ते गए जज्बात, 7 फेरों का वादा कर होटल में की मुलाकात,फिर जो हुआ…

बिलासपुर।फोन पर हुई बात ने बातों ही बातों में दोनों के बीच गहरे जज्बात पैदा कर दिए। दिल ही दिल में नजदीकियां बढ़ती गई और फिर मिलने का वक्त आ गया। 7 फेरों का वादा कर होटल में मुलाकात हुई और फिर जिस पर सबसे ज्यादा यकीन किया, उस ने ऐसा जख्म दिया, जो जिंदगीभर याद रहेगा। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी मोपका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीजा पासपोर्ट की तैयारी के साथ आरोपी दुबई भागने की फिराक में था, जिसे मुंबई से पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 9.11.2024 को पीड़िता ने थाने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी ओडिशा से मोबाइल के माध्यम से जान पहचान हुई थी। 15.04.2022 को आरोपी ने पीड़िता को साईं अनंत होटल मोपका मे बुला कर शादी करने का झांसा दिया और उस के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाए। इस रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भा द वि कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी की पता साजी के दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर बताया कि वह पुलिस की गिरफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा है, जहां से उसकी दुबई भागने की प्लानिंग थी। वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में पुलिस सहायता केंद्र मोपका प्रभारी उप निरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक दीपक खांडेकर द्वारा तत्काल मुंबई जा कर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को अभिरक्षा मे लेकर मोपका चौकी सरकंडा लेकर आए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट बाद से उसने भाग कर दुबई जाने की योजना बनाई थी। इसके लिए ओडिशा से दुबई का जाने पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और 28 नवंबर 2024 को दुबई जाने वाला था। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम ओडिशा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक दीपक खांडेकर व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button