कोरबाछत्तीसगढ़

न्योता भोज: सामुदायिक भागीदारी से बच्चों के साथ खुशियों का साझा अवसर

सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देकर शिक्षा और समाज के बीच एक मजबूत पुल का कर रहा कार्य

कोरबा 08 दिसम्बर 2024। न्योता भोज जैसे आयोजन न केवल बच्चों को एक सुखद अनुभव देते हैं, बल्कि यह सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देकर शिक्षा और समाज के बीच एक मजबूत पुल का कार्य कर रहा है,  जिसमें अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय समुदाय एकजुट होकर बच्चों के विकास में योगदान दे रहे हैं। न्योता भोज एक विशेष अवसर के रूप में सामने आया है, जहां स्कूलों में बच्चों के साथ खुशियाँ मनाने के साथ-साथ सामुदायिक भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से शुरू हुआ न्योता भोज कार्यक्रम अब पूरे प्रदेश के स्कूलों में सामुदायिक सहभागिता का नया अध्याय लिख रहा है।
स्कूल आश्रम और छात्रावासों में विशेष अवसरों, राष्ट्रीय पर्व, जन्मदिन, वर्षगांठ
सहित अन्य विशेष दिनों पर आयोजित होने वाले न्योता भोज में विद्यार्थियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक भी शामिल होते हैं। यह आयोजन बच्चों के लिए खुशियाँ लाने का माध्यम के साथ ही समुदाय, अभिभावकों, शिक्षकों और अधिकारियों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का एक जरिया भी है।
इस दौरान स्कूल के आंगन में सजे हुए इस भोज में बच्चों के लिए अनेक पसंदीदा स्वादिष्ट पकवान तैयार की जाती हैं, खीर, पूड़ी, मिठाईयां जिससे न केवल उनका पेट भरता है, बल्कि उनके दिलों में भी एक सुकून और अपनापन का अहसास दिलाता है।


यह अवसर एक भोज से कहीं अधिक होता है यह एक सामूहिक प्रयास है, जो बच्चों में सामूहिकता, एकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाता है।
इस भोज के माध्यम से स्कूल, समुदाय और प्रशासन एक मंच पर एकजुट होते हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस दिन बच्चों के साथ संवाद करते हैं, उन्हें शिक्षा के महत्व की जानकारी देकर उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। अभिभावक, जो स्कूलों से दूर रहते हैं, इस अवसर पर आकर अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और बच्चों के भविष्य के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम करने के लिए संकलिप्त होते है।
बच्चों के लिए यह अवसर बाहरी दुनिया से जुड़ने और अपनी संस्कृति को समझने का होता है। प्रशासनिक अधिकारियों एवं समुदाय प्रमुख को अपने बीच पाकर वे अपने बेहतर भविष्य के लिए सजग होते है,
इस दिन, सभी मिलकर एक परिवार की तरह भोज का आनंद लेते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने का संकल्प लेते हैं। न्योता भोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब समुदाय, शिक्षा और प्रशासन मिलकर काम करते हैं, तो समाज में शिक्षा और सामाजिक समरसता का एक नया आयाम स्थापित होता है। यह आयोजन बच्चों के जीवन में एक नई रोशनी लेकर आता है और उनके दिलों में सामूहिकता, एकता और साझा खुशियों का संदेश फैलाता है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान