कोरबाछत्तीसगढ़

बाबा गुरुघासीदास जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे सीएम, उद्योग मंत्री के निमंत्रण को किया सहर्ष स्वीकार

कोरबा। नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 18 दिसंबर को संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया। जिसपर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर कोरबा सतनामी कल्याण समाज के अध्यक्ष यू आर महिलांगे भी उपस्थित थे।
बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कोरबा सतनामी कल्याण समाज के अध्यक्ष यू आर महिलांगे के साथ सौजन्य भेंट कर टीपी नगर स्थित सतनाम प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल होने निमंत्रण पत्र दिया। मुख्यमंत्री साय ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने का आश्वासन दिया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button