छत्तीसगढ़

हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस जांजगीर चाम्पा द्वारा थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कटघरी स्कूल में सामुदायिक पुलिसिंग का अयोजन किया गया

उपस्थित छात्र, छात्राओं एवम शिक्षको को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में दी गई जानकारी

घरेलु हिंसा, बाल विवाह, हमर बेटी हमर मान एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी

सड़क दुर्घटनाओ को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए शराब पीकर वाहन नही चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जानकारी

सड़क दुर्घटनाओं में घायलो को तत्काल उचित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा कर मदद करने हेतु अपिल किया गया

जांजगीर चांपा।जिला पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS)  के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लोगो को जागरूक करने के लिए हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 13.12.2024 को अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम का आयोजन थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कटघरी स्कूल में जाकर आयोजित किया। उपस्थित लोगो को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, हमर बेटी हमर मान, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में तथा शराब पीकर वाहन नही चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने, तेज गति वाहन नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार जोशी के नेतृत्व में निरी. लालन पटेल यातायात शाखा, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह सायबर सेल, आरक्षक अभिषेक तिवारी, दिनेश कुमार साहू का सराहनीय योगदान रहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button