कोरबाछत्तीसगढ़

विष्णु की पाती पढ़कर किसानों में विश्वास और उत्साह का हुआ संचार

किसानों के प्रति सरकार की सहयोग भावना को दर्शाती विष्णु की पाती – किसान कार्तिक राम

किसान हितैषी सरकार हमारी खुशहाली एवं समृद्धि के लिए कर रही सतत कार्य- किसान सुख सिंह

कोरबा । विष्णु की पाती पढ़कर किसानों में एक नई ऊर्जा और खुशी का संचार हुआ है। इस पहल के माध्यम से सरकार ने किसानों से सीधे संवाद स्थापित किया है। जिससे उन्हें यह महसूस हुआ कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल से न केवल किसानों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि यह सरकार और किसानों के बीच विश्वास और सहयोग की एक नई मिसाल भी पेश करती है।
कोरबा विकासखण्ड के भैंसमा में आयोजित किसान सम्मेलन में शनिवार को किसानों को मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का किसानों को संदेश “विष्णु की पाती“ दी गई । जिसे पढ़कर अन्नदाताओं में उमंग एवं उत्साह का संचार हुआ। सम्मेलन में आए कृषक प्यारे लाल कंवर, सुखसिंह नगेशिया, कार्तिक राम, धरमनी दास, सुखवार सिंह ने कहा कि सरकार किसान हितैषी है तथा उनकी खुशहाली एवं समृद्धि के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सहयोग भावना को दर्शाता है।
किसान कार्तिक राम ने कहा कि विष्णु की पाती पढ़कर हमारा मनोबल बढ़ा है, हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि हमारी सरकार हमारे परिश्रम को समझती है और हमें सम्मान देती है। इस पत्र ने हमें यह महसूस कराया कि हम अकेले नहीं हैं, बल्कि हमे मजबूती प्रदान करने के लिए हमारे साथ प्रदेश का मुखिया खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत वर्ष सुशासन दिवस पर किसानों को धान के दो वर्ष की बकाया बोनस राशि प्रदान की है। इस वर्ष 3100 रुपए के समर्थन मूल्य पर किसानों से उनकी उपज की खरीदी कर रही है। इससे किसान आर्थिक रूप से शसक्त बन रहे है। किसान सुखसिंह नगेशिया ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है कि कृषक कल्याण में लगी सरकार विष्णु की पाती के माध्यम से हमसे सीधा संवाद कर रही है। इससे हमें यह अहसास होता है कि सरकार हमारी भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।
कृषक प्यारे लाल कंवर ने सरकार के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम किसानों के लिए बेहद सकारात्मक और उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि विष्णु की पाती के माध्यम से सरकार ने सीधे किसानों से संवाद स्थापित किया है, जो हमारे लिए एक सुखद अनुभव है। इससे यह साबित होता है कि सरकार किसानों की समस्याओं और जरूरतों को समझने के लिए तत्पर है। और हमे कृषि के उन्नत तरीके अपनाकर उत्पादन बढाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है।
इस प्रकार सभी किसानों में विष्णु की पाती पढ़कर उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। इस पहल ने उन्हें यह महसूस कराया कि सरकार का समर्थन उनके साथ है जो उनके और मेहनत की सराहना करती है। इस कदम से किसानों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति आश्वस्त भी किया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button