छत्तीसगढ़

सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल

जिले के तीनों विधानसभा में महतारी वंदन सम्मेलन एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कलेक्टर ने जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने दिलाई शपथ

हितग्राहियों को ‘‘विष्णु की पाती‘‘ का किया गया वितरण

जांजगीर-चांपा 23 दिसम्बर 2024। सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले के तीनो विधानसभा जांजगीर, पामगढ़ व अकलतरा में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र अकलतरा के  क़ृषि उपज मंडी अकलतरा में 23 जोड़ो, जांजगीर-चांपा में 53 जोड़ो, शासकीय उ.मा.विद्यालय खोखरा एव पामगढ के सदभावना भवन पामगढ़ में 16 जोड़ो का सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह में जोड़ो का विवाह धार्मिक रीति रिवाजो़ के अनुसार विवाह कराया गया। समारोह में महिलाओं का फलदार पौधा, शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा ने नव विवाहित जोड़े को नव दामपत्य जीवन में प्रवेश की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर उन्होंने विष्णु की पाती का वाचन किया एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले को बाल विवाह मुक्त की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त जांजगीर-चांपा अभियान के तहत् हस्ताक्षर अभियान, वीर बाल दिवस का कार्यक्रम के तहत् ईसीसीसी कैम्प, महिलाओं का स्वास्थ्य कि जॉच सह एनिमिया कैम्प एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही वीर बाल दिवस के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग समारोह में महतारी वंदन सम्मान के साथ-साथ विभाग के विभिन्न योेजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया, लिंगभेद को समाप्त करने के दृष्टिकोण से 03 बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया तथा महिलाओं के आधार का निराकरण 0 से 5 वर्ष के 20 बच्चों का आधार बनाया गया एवं 50 बालिकाओं का सुकन्या समृ˜ि के खात खोले गए। इसके साथ ही स्कूल पूर्व अनौपचारिक शिक्षा की गतिविधि व स्टाल भी लगाया गया। महतारी वंदन योजना योजना अंतर्गत जिले में 291578 महिलाएं लाभांवित हो रही है। महतारी वंदन सम्मान कार्यक्रम में इस राशि का बेहतर सकरात्मक कार्याे में उपयोग करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वे महिलाएं जिन्होने इस राशि का उपयोग अपने स्वास्थ्य एवं आर्थिक स्थिति सुधार हेतु, बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर सुधार, बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाता खोलने, बेटियों को सक्षम बनाने जैसे कार्याे में उपयोग किया है, उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं द्वारा कार्यक्रम अपने अनुभव को सभी साथ साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह, जनपद अध्यक्ष नवागढ़ प्रीति देवी सिंह, जनपद उपाध्यक्ष  पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह,  गुलाब सिंह चंदेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नंदनी रजवाड़े, संगीता पाण्डेय,  संगीता पाण्डेय, परियोजना अधिकारी लक्ष्मी बाकोड़े, परियोजना अधिकारी  विकास सिंह, परियोजना अधिकारी ऋचा तिवारी, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी गजेन्द्र जायसवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक जन उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button