छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के दूसरे दिन यातायात पुलिस रायगढ़ ने चलाया जागरूकता अभियान

रायगढ़। रायगढ़ में “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025” के तहत दिनांक 03 जनवरी 2025 को यातायात पुलिस ने सवारी ऑटो चालकों और स्कूली छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया।

सवारी ऑटो चालकों को जागरूक किया गया

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस की टीम ने शहर के ऑटो चालकों को यातायात नियमों के पालन की समझाइश दी। उनके वाहनों पर जागरूकता पोस्टर लगाए गए। ऑटो संघ रायगढ़ के सदस्यों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक सहयोग दिया और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

संत जेवियर स्कूल, बोईरदादर चक्रधरनगर, रायगढ़ में सहायक उप निरीक्षक प्रेमसाय भगत और उनकी टीम ने करीब 700 छात्रों, शिक्षकों, और स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी दी। एएसआई भगत ने छात्र-छात्राओं को बताया कि सुरक्षित यात्रा के लिए उन्हें पालकों को भी यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित कहा गया और इन नियमों की जानकारी दी

1. सिग्नल का पालन करें: ट्रैफिक लाइट और संकेतों का पालन करना अनिवार्य है।
2. ओवरस्पीडिंग और स्टंट से बचाव: तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट न करें।
3. मोबाइल फोन का उपयोग न करें: वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें।
4. मदिरापान के बाद वाहन न चलाएं: शराब पीकर गाड़ी चलाना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।
5. वाहन चलाने के लिए वैध लाइसेंस रखें।

इस जागरूकता कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक प्रेमसाय भगत के साथ प्रधान आरक्षक हेम सुंदर साहू और आरक्षक अंजोर साय टोप्पो ने अहम भूमिका निभाई। यातायात पुलिस रायगढ़ के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करना और दुर्घटनाओं को कम करना है। इस पहल ने नागरिकों, खासकर युवाओं और वाहन चालकों को यातायात नियमों के महत्व को समझने का अवसर दिया। यह जागरूकता अभियान पूरे जनवरी माह जारी रहेगा, प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button