कोरबाछत्तीसगढ़

गुरुवार को श्रमिकों के बैंक खाते में आएगी 14 करोड़ से अधिक  की राशि

श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन छ०ग० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल नवा रायपुर कार्यालय से जारी करेंगे राशि


अब तक 375 करोड़ की राशि की जा चुकी है जारी



रायपुर। गुरुवार को श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन प्रदेश के 37 हज़ार से अधिक श्रमवीरों और उनके परिवार जनों के सीधे खाते में 14.83 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे।
विष्णुदेव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व व श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में श्रम विभाग के तीनों मंडल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल व श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है की जनवरी से नवम्बर 2024 तक श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 375 करोड़ रूपए अंतरित किया जा चुके हैं। गुरुवार को श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन अटल नगर नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में शाम 4 बजे 37355 श्रमिक हितग्राहियों को 14.83 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित करेंगे।

15 ई रिक्शा धारकों को दिए जायेंगे 1–1 लाख


इसी तरह पंजीकृत 15 ई रिक्शा धारकों को 1–1 लाख की राशि का वितरण भी श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन द्वारा गुरुवार को किया जायगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button