छत्तीसगढ़

अंबिकापुर शहर में सड़क मरम्मत के कार्यों का जायजा लेने निकले प्रशासक विलास भोसकर, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने के सख्त निर्देश

4.47 करोड़ की लागत से शहर में 17 विभिन्न सड़कों पर हो रहा मरम्मत का कार्य


गुणवत्ता संबंधी समस्या पर कार्य को निर्बाध रखते हुए प्रशासक अथवा नगर निगम आयुक्त से कर सकते हैं शिकायत


सरगुजा,अंबिकापुर।कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक  विलास भोसकर ने शुक्रवार को नगर निगम की टीम के साथ शहर की सड़कों में चल रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। प्रशासक श्री भोसकर ने नवापारा में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्वयं गुणवत्ता की जांच भी की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि शहरवासियों की सुविधा के लिए इन मरम्मत कार्यों को समयसीमा में पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता ना किया जाए।
उन्होंने कहा कि सड़क संधारण कार्य में गुणवत्ता से संबंधित समस्या होने पर कार्य को निर्बाध रखते हुए प्रशासक अथवा नगर निगम आयुक्त से शिकायत की जा सकती है।
नगर निगम आयुक्त श्री डीएन कश्यप ने बताया कि शहर में 17 सड़कों में मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 4.47 करोड़ है। इन सड़कों में गांधी नगर नाका से नवापारा चौक अंतर्गत, नवापारा चौक से कोईरा दुकान तक सड़क डामरीकरण कार्य, लागत 49.49 लाख, सिंचाई कालोनी से शिव मंदिर तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 35.00 लाख, माखन बिहार रोड (विशुनपुर/गंगापुर) अंतर्गत मनेंन्द्रगढ़ रोड से बिजली ऑफिस तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 39.79 लाख, बिजली ऑफिस से कन्या परिसर गेट तक सड़क डामरीकरण कार्य 20.21 लाख, विशुनपुर/गंगापुर में बीटी पैच कार्य 10.33 लाख, गोधनपुर पुलिया से गोधनपुर चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य 35.00 लाख, साईं मंदिर से  प्रबोध मिंज के घर तक (बाकी में पैच वर्क) 48.25 लाख, जोड़ा पीपल रोड अंतर्गत निगम कार्यालय से शंकर फ्रूट तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 34.23 लाख, गुदरी बाजार तिराहा सड़क डामरीकरण कार्य लागत 8.72 लाख, माया लॉज से जेल तिराहा तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 27.89 लाख, संगीत सागर चौक से चांदनी तक सड़क डामरीकरण कार्य 30.00 लाख, गंगापुर वार्ड में सड़क डामरीकरण कार्य 19.83 लाख, सत्तीपारा रोड अंतर्गत एम.पी. तिवारी वकील के घर से कैलाश मोड़ तक सड़क डामरीकरण कार्य स्वीकृत राशि 32.12 लाख, सत्तीपारा रोड में कैलाश मोड़ ब्रम्ह मंदिर बीटी पैच कार्य लागत 3.88 लाख, भट्ठी रोड सड़क डामरीकरण कार्य लागत 25.00 लाख, रिंग रोड से मदिरा दुकान तक (शिकारी रोड़) सड़क डामरीकरण कार्य लागत 19.83 लाख और फॉरेस्ट बेरियर रोड़ में बीटी पैच कार्य लागत 7.63 लाख शामिल हैं।
इसी तरह नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत 1.86 करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डों में सड़क डामरीकरण का कार्य भी किया जा रहा है जिसमें वार्ड क्रमांक 09 रिषी गुप्ता के घर से लकड़ापारा तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 35.32 लाख, दत्ता कालोनी में सड़क डामरीकरण कार्य लागत 46.08 लाख, न्यू पटेलपारा में सड़क डामरीकरण कार्य 38.87 लाख, वार्ड क्रमांक 46 में बहेरापारा में सड़क डामरीकरण कार्य 22.26 लाख, वार्ड क्रमांक 44 में मठपारा में जीतलाल सिंह पटवारी के घर से टोडलर्स स्कूल तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 44.46 लाख शामिल हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान