छत्तीसगढ़
पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित
जांजगीर चांपा 14 जनवरी 2025। एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह अंतर्गत पालना केंन्द्र गौशाला केंन्द्र क्र 01, गौशाला केंन्द्र क्र 02, प्रेमनगर केंन्द्र क्र 02 हेतु पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका 24 जनवरी 2025 तक कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह से संपर्क किया जा सकता है।



