छत्तीसगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ में लिंक ए.आर.टी. (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) सेंटर का हुआ शुभारंभ

एमसीबी /15 जनवरी 2025/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ में लिंक ए.आर.टी. सेन्टर की शुभारंभ किया गया है।

इस सेन्टर के माध्यम से एचआईवी से संक्रमित मरीजों को सम्पूर्ण औषधि का लाभ मिलेगा । पूर्व में एचआईवी से संक्रमित मरीजों को 200 किमी दूर लिंक ए.आर.टी. सेन्टर, अम्बिकापुर से औषधी लेने जाना पड़ता था। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल के द्वारा मरीजों के परेशानियों को ध्यान में रखते हुए, नवीन जिला एम.सी.बी. के अर्न्तगत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ में लिंक ए.आर.टी. सेंटर का शुभारंभ किया गया। लिंक ए.आर.टी. सेन्टर में एचआइव्ही संक्रमित मरीजों के लिए औषधी उपलब्ध रहेगी। जिला में वर्ष 2008 से माह नवम्बर 2024 तक लगभग 269 मरीज एचआइव्ही से संक्रमित है। जिसका विवरण आईसीटीसी ( एकीकृत परामर्श एवं परीक्षण केंद्र) मनेन्द्रगढ़ में एचआईवी से संक्रमित मरीजों की संख्या 178, आईसीटीसी चिरमिरी में एचआईवी से संकमित मरीजों की संख्या 85 एवं आईसीटीसी जनकपुर में एचआईवी से संक्रमित मरीजों की संख्या 06 पंजीकृत है। वर्तमान समय जिले में 01 अप्रैल 2024 से माह नवम्बर 2024 तक 50 मरीज एचआईवी से संक्रमित मरीजों का पंजीयन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का बैठक आहूत कर लिंक ए.आर.टी. सेन्टर के संबंध में जानकारी दी एवं एचआईवी से संक्रमित मरीजों का सम्पूर्ण ईलाज के संबंध में बताया गया। साथ ही तीनो विकासखण्ड के आईसीटीसी के परामर्शदाताओं को एचआईवी संक्रमित मरीजां का प्रबंधन संबंधी जानकारी दी गई। बैठक दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कुछ संक्रमित मरीजों को औषधि वितरण एवं सेवन के संबंध में जानकारी देते हुए लिंक ए.आर.टी. सेंटर का शुभारंभ किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान