कोरबाछत्तीसगढ़

SP ने कैश कलेक्शन एवं एटीएम कैश लोडिंग के दौरान बरती जानी वाली सुरक्षा के संबंध में बैंक प्रबंधकों, आबकारी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों की ली बैठक

पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक में दिये सुरक्षा निर्देश

कोरबा। दिनांक 15.01.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में उठाईगिरी / लूट तथा बिना देख रेख वाले ए.टी.एम. से विड्राल एवं कैश लोड के दौरान संभावित घटना/दुर्घटना को टालने के संबंध मे पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), द्वारा जिले में संचालित विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों, प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी तथा कलेक्शन एजेंसियों के प्रबंधकों की बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.वी.एस चौहान, उपपुलिस अधीक्षक यातायात एवं साईबर रवीन्द्र कुमार कुमार मीणा (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, सहायक आयुक्त आवकारी आशा सिंह, पंजाब नेशनल बैंक वरिष्ठ प्रबंधक अमित कुमार पाण्डेय, सेवा एवं परिचालन प्रबंधक चंद्रकांत सिंह, पी.एन.बी. सीआईसी कोरवा जय प्रकाश, ए.टी.एम.ओ. (एचसीएमएस) भानु प्रताप सिंह, ए.टी.एम.ओ. (एचसीएमएस) हेमन्त कुमार, ए.टी.एम.ओ. (एचसीएमएस) दीपक कुमार महन्त, जीएएन (एचओएमएसईसी) हरे राम सिंग, ड्राईवर (एचसीएमएस) सुखी दास महन्त, ड्राईवर (एचसीएमएस) मनोज साहु, ए.टी.एम.ओ. (एचसीएमएस) अजय पटेल, ए.टी.एम.ओ. (सीएमएस) रवि वी. गरेवाल, हव इंचार्ज (सीएमएस) मनोज कुमार साहू, ब्रांच हेड (एचडीएफसी) अमित सिंह राठौर, आईसीआईसीआई बैंक कोरवा ब्रांच अफजल खान, ग्रंच मैनेजर (जे. एस. के बैंक) सरिता पाठक, ब्रांच मैनेजर (बैंक आफ बडौदा) निहारीका विशाल कुमार सिंह, एसबीआई पंप हाउस नंद किशोर सिंह, बैंक मैनेजर (केनरा बैंक) रोशन, एसबीआई (मेन ब्रांच) साहिर सरवर, एसबीआई सी.ए.सी. कोरबा राजाराम बेहरा, ग्रामीण बैंक कोरवा आशुतोष शर्मा, ग्रामीण बैंक कोरवा गनपत दास, इसाफ बैंक, देवासिस कुमार, (एसबीआई सी.ए.सी. कोरवा) प्रवीण पाण्डेय, (एक्सिस बैंक कोरया) चित्रा श्रीवास, (एक्सिस बैंक कोरबा) बलेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वप्रथम परिचयात्मक कार्यक्रम के बाद कैश कलेक्शन के संबंध में संबंधित बैंकों, प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी एवं परिचालन प्रबंधक से अपनाई जा रही प्रक्रिया की जानकारी लेने के पश्चात शासकीय देशी-विदेशी मदिरा दुकानों, बैंक परिसरों में उठाईगिरी / लूट तथा विना देख रेख वाले एटीएम में विड्राल एवं कैश लोड के दौरान संभावित घटना दुर्घटना को टालने के संबंध मे पुलिस अधीक्षक द्वारा सावधानी बरतने के संबंध में दिशा निर्देश दिये गये।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button