देश

पति की उम्र ज्यादा थी तो भांजे से इश्क लड़ाने लगी पत्नी, दोनों देखने लगे शादी करने का सपना, फिर जो हुआ… जान कर कांप उठेगा रुह

उत्तर प्रदेश। फि‍रोजाबाद पुल‍िस ने एक हत्‍याकांड का बेहद हैरान करने वाला खुलासा क‍िया है। क‍िसान की हत्‍या क‍िसी और ने नहीं बल्‍क‍ि उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ म‍िलकर की थी। प्रेमी उसका भांजा ही था। पुल‍िस ने दोनों को ग‍िरफ्तार कर कोर्ट में पेश क‍िया जहां से दोनों को जेल भेज द‍िया गया है।

मामला खैरगढ़ के गांव बैरनी का है। 43 वर्षीय सतेंद्र कुमार की मंगलवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी रोशनी ने अपने 19 वर्षीय भांजे गोविंद निवासी अलीनगर कैंजरा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। रोशनी ने उसके पैर पकड़ लिए और गोविंद ने गला दबाया। अवैध संबंध में बाधक बनने पर सतेंद्र की हत्या की गई थी।

पत‍ि की गैरमौजूदगी में भांजे से बनाती थी संबंध

पूछताछ में रोशनी ने पुलिस को बताया कि उसके पति की आयु अधिक थी, जबकि गोविंद उसका हमउम्र था। कई महीने तक मोबाइल पर बात होने के बाद दो वर्ष पहले दोनों के बीच अवैध संबंध बन गया। सतेंद्र के घर पर नहीं होने पर दोनों साथ होते थे। दो महीने पहले सतेंद्र को अपनी पत्नी और भांजे के रिश्ते पर शक हो गया था, इस पर उनके बीच विवाद होने लगा। इसके बाद गोविंद और रोशनी ने सतेंद्र की हत्या कर शादी करने का निर्णय ले लिया।

एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी पहले भी हत्या करना चाहते थे, लेकिन हिम्मत नहीं हो सकी। मंगलवार रात रोशनी ने गोविंद को बुला लिया था। गोविंद टूंडला के एक कॉलेज में नर्सिंग का छात्र है।

रात तीन बजे घर से निकल गया था गोविंद

सीओ शिकोहाबाद प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि हत्या करने के बाद गोविंद रात तीन बजे घर से निकल गया था। आवागमन का साधन नहीं मिलने के कारण वह चार-पांच किलोमीटर पैदल चला। सुबह ऑटो से घर पहुंचा। बाद में वह फिर से सतेंद्र के घर पर आकर माहौल पर नजर रख रहा था।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button