छत्तीसगढ़

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने निगम के स्वच्छता अधिकारी स्वच्छता टीम के साथ स्वयं झाड़ू लगा, कचरा डम्पिंग के साथ कर रहे श्रमदान

एमसीबी/18 जनवरी 2025/ चिरमिरी नगर को स्वच्छ व सुंदर वातावरण बनाए रखने की दिशा में शनिवार 18 जनवरी को राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, जिला कलेक्टर व प्रशासक नगर निगम चिरमिरी डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में आयुक्त नगर निगम चिरमिरी रामप्रसाद आचला के निर्देशानुसार स्वच्छता अधिकारी उमेश तिवारी ने अपनी स्वच्छता टीम के साथ शहर के बड़ाबाजार वार्ड क्रमांक – 28 इंदिरा वार्ड के तालाब परिसर की वृहद स्तर पर स्वयं झाड़ू लगाकर व कचरा डंप करते हुए श्रमदान कर स्वच्छता कर्मी व स्वच्छता दीदियों के साथ पूरे परिसर की साफ-सफाई की एवं स्वयं सफाई में सहभागी बने।

निगम आयुक्त आचला व स्वच्छता अधिकारी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों के आसपास साफ-सफाई बनाएं रखें। तालाब परिसर में पॉलीथिन व कचरा न डालें। आम नागरिक भी स्वच्छता में सहभागी बने और हमारा सहयोग प्रदान करें। आम जनमानस के सहयोग से हम शहर को और भी स्वच्छ व सुंदर बना सकेंगे। तभी अच्छा वातावरण निर्मित होगा। नगर निगम अधिकारियों के द्वारा स्वच्छता को लेकर कर्मचारियों को नियमित प्रोत्साहित किया जा रहा है।


इस दौरान जिला समन्वयक प्रवीण सिंह, नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक रामगोपाल मलिक, स्वच्छता सुपरवाइजर व दीदियों की अहम भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान