कॉर्पोरेटकोरबाछत्तीसगढ़

बालको ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के साथ मनाया 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह

कोरबा,बालकोनगर, 11 फरवरी, 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पूरे महीने अपने कर्मचारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर ‘36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह’ मनाया।इस दौरान एक वर्चुअल रियलिटी ट्रेंनिंग माड्यूल को भी लॉन्च किया गया जिसके तहत 150 से अधिक कर्मचारियों को रियल वर्ल्ड ट्रैफिक सिनेरियो से परिचित कराया गया। महीने भर चलने वाले इस अभियान में सामुदायिक रैलियां, कारपूलिंग और गेमीफाइड लर्निंग सेशन जैसी गतिविधियां शामिल थीं।

नए ट्रेनिंग मॉड्यूल से कर्मचारियों ने फर्स्ट पर्सन ड्राइविंग एक्सपीरिएंस रखा जहा उन्हें आचनक ब्रेक लगाने, ब्लाइंड स्पॉट, और पैदल यात्री क्रॉसिंग जैसे विभिन्न परिस्थितियों में रीयल टाइम निर्णय लेने थे। नए टेक्नोलॉजी से कर्मचारियों को तत्काल फीडबैक मिला, जिससे सुरक्षित एवम नियंत्रित ड्राइविंग कैसे करना है वह सीखने का अवसर मिला साथ ही पूरे संयंत्र में औचक वाहन निरीक्षण, अंधे मोड़ की पहचान, सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी तथा ड्राइवरों के लिए नेत्र जांच शिविर, रक्त दान शिविर आयोजित किया गया जिसमे 300 से अधिक ड्राइवर, ऑपरेटर एवम 170 से अधिक कर्मचारियों- बिजनेस पार्टनरों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। बालकोनगर के आसपास स्कूलों में सड़क सुरक्षा वार्ता आयोजित की गई जिसमें कर्मचारियों एवं बालकोनगरवासियों ने हिस्सा लिया।

बालको के कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि ‘शून्य क्षति’ के दर्शन के अनुरूप कार्यस्थल को पूर्णतः सुरक्षित बनाने की दिशा में बालको निरंतर कार्यरत है। इसके लिए प्रत्येक कर्मचारी के सशक्तिकरण पर ध्यान दिया गया है ताकि वह कार्यस्थल पर किसी भी असुरक्षित गतिविधि को रोकने में अपना योगदान सुनिश्चित कर सके। हमारा लक्ष्य सभी कर्मचारियों, व्यापार भागीदारों और आगंतुकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाना है। बालको परिवार का प्रत्येक सदस्य यातायात नियमों और औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण के मूलभूत नियमों का पालन कर संयत्र में सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे विश्वास है कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम सभी के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थल होगा।

अपना विचार साझा करते हुए बालको कर्मचारी सुश्री सोनाली कृष्णमूर्ति रामटेके ने कहा, ’’वीआर हेडसेट ने मुझे एक ऐसा अनुभव प्रदान किया जो वास्तव में दिलचस्प था। सभी सिमुलेशन मुझे चुनौती दे रहे थे कि में विभिन्न रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग स्थितियों में ड्राइव करुं, जहाँ पल भर में फैसला लेना होता है। यह अनुभव आपको वाहन चलाते समय अत्याधिक जागरूक बनाता है।’’

कंपनी ने सुरक्षा प्रदर्शन को मजबूत करने के लिए कई पहल शुरू की हैं और सर्वोत्तम प्रथाओं को संस्थागत रूप दिया है। जिसमें सुरक्षा के विभिन्न मॉड्यूल पर कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने के लिए हर महीने के पहली तारीख को ‘सुरक्षा संकल्प’ का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सुरक्षा संवाद पर एक सप्ताहिक कार्यक्रम जहां बालको के वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा 5000 से अधिक कर्मचारियों और व्यापार भागीदारों को ‘असुरक्षित कार्य को ना कहने का  अधिकार’ के लिए सशक्त बनाया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान