कोरबाछत्तीसगढ़

लोकतंत्र के प्रति समर्पण: लकवाग्रस्त होने के बावजूद अशोक केरकेट्टा ने डाला वोट

कोरबा/11फरवरी,2025/लोकतंत्र में भागीदारी की मिसाल कायम करते हुए रिस्दी निवासी 50 वर्षीय अशोक केरकेट्टा ने लकवाग्रस्त होने पर भी नगरीय निकाय आम निर्वाचन में मतदान किया। छह महीने पहले लकवे का शिकार हुए अशोक के शरीर का बायां हिस्सा प्रभावित हो गया था, जिससे उन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती है।इसके बावजूद, लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए उन्होंने हिम्मत दिखाई और लाठी के सहारे न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। अगर मैं इतनी मुश्किलों के बाद भी वोट डाल सकता हूं, तो हर नागरिक को जरूर मतदान करना चाहिए।”

उनकी इस भावना ने अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित किया। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने उनके जज़्बे की सराहना की। अशोक केरकेट्टा का यह कदम लोकतंत्र की मजबूती और जागरूकता का प्रतीक बन गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button