कोरबाछत्तीसगढ़

प्रचंड जनादेश पर उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन बोले: एक साल के विकास पर जनता ने लगाई अटल विश्वास की मुहर

कोरबा जिले के 5 नगरीय निकाय में भाजपा की एतिहासिक जीत पर सभी नव निर्वाचित महापौर व अध्यक्ष,भाजपा के जिलाध्यक्ष की प्रेसवार्ता



कोरबा। कोरबा नगर पालिक निगम और कोरबा जिले के अन्य 4 नगरीय निकायों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद प्रेस क्लब तिलक भवन में मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि ये जीत कोरबा शहर के एक–एक नागरिक की है। कांग्रेस बीते 10 साल से लोगों को सिर्फ छलावा करती रही, बीते निगम चुनाव में भी जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाया था, लेकिन खरीद परोख्त कर निगम में कांग्रेस ने अपनी सरकार बना ली थी। कांग्रेस के कार्यकाल में मूलभूत समस्याओं के लिए जनता ने समस्या झेली। भाजपा की विष्णु सरकार आने के बाद कोरबा नगर निगम क्षेत्र में रुके कार्यों में तेज़ी आई। एक साल में 400 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति मिली, सभी कार्यों की आधारशिला रखी गई। मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में हर वर्ग में खुशहाली आई है। एक साल के विकास पर जनता ने अटल विश्वास की मुहर लगाई है।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह चुनाव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी और संगठन के शीर्ष नेतृत्व में यह प्रचंड जीत मिली है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद हमारी ताकत दोगुनी हुई है। शासन से अधिक फंड अब कोरबा निगम को मिलेगा, जिससे विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी।
मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा जिले में नए उद्योग लगाने को लेकर सवाल पर कहा की माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में बनी नई औद्योगिक नीति की चर्चा और सराहना आज देश भर में है। हमारा प्रयास है कि कोरबा के साथ-साथ पूरे प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना हो। कोरबा में एल्युमिनियम पार्क की जल स्थापना के लिए तेजी से कार्य किया जा रहे हैं। जमीन आबंटन के लिए पत्र लिखा गया है। इस अवसर पर राजेंद्र राजपूत नवनिर्वाचित अध्यक्ष, नगर पालिका दीपका,सोनी झा नवनिर्वाचित अध्यक्ष, नगर पालिका बांकीमोंगरा,पदमिनी देवांगन नवनिर्वाचित अध्यक्ष, नगर पंचायत छुरीकला, अजय जायसवाल नवनिर्वाचित अध्यक्ष, नगर पंचायत पाली, भाजपा जिला उपाध्य्क्ष प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद नरेंद्र देवांगन समेत अन्य उपस्थित रहे।

हर जन अपेक्षाएं होंगी पूरी: महापौर संजू देवी राजपूत


नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम से जितनी भी जन अपेक्षाएं हैं, उन सभी को पूरा करने के लिए ग्रीन संकल्पित होकर कार्य किया जाएगा। नगर निगम को जन सेवा का मंदिर मानकर काम किया जाएगा। हमारे प्रयास होगा कि शहर के सभी 67 वार्डो का विकास कार्य एक साथ हो।

जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने जताया आभार

भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने मीडिया के माध्यम से कोरबा समेत सभी पांच निकायों में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button